हसीन वादियों में घूमने का जब भी जिक्र होता है तो लगभग सभी लोग हिमाचल प्रदेश या फिर उत्तराखंड का नाम लेता हैं, लेकिन नॉर्थ-ईस्ट में ऐसी कई जगहें हैं जहां घूमने के बाद लगभग हर किसी का मन मंत्रमुग्ध हो सकता है।
जी हां, वैसे तो मेघालय में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, लेकिन इस शहर में मौजूद विलियमनगर शहर एक ऐसा खजाना है जहां की खूबसूरती देखने के बाद कई बार घूमना पसंद कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपको विलियमनगर में मौजूद कुछ हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप ज़रूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
मेघालय के विलियमनगर शहर में किसी स्थान को प्राकृतिक का खजाना माना जाता है तो सबसे पहले नाफाक झील का नाम लिया जाता है। झील के आसपास की खूबसूरती और शांत वातावरण सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करती है।
नाफाक झील सिर्फ सैलानियों के लिए ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों के लिए एक लोकप्रिय और पिकनिक स्थल है। इस झील के बारे में कहा जाता है कि लगभग 1897 में आई भूकंप के कारण इस झील का निर्माण हुआ था। आपको बता दें कि यहां आप एक से एक खूबसूरत तस्वीर भी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Holi Special Trains: अब घर जाना होगा आसान, रेलवे चलाने जा रहा है ये स्पेशल ट्रेन
नाफाक झील के बाद आप रोंगरेनगिरी घूमने के लिए जा सकते हैं। मेघालय की सिमसांग नदी के किनारे होने के चलते यह स्थान अलौकिक नजारों का घर माना जाता है।
गारो हिल्स में मौजूद यह स्थान गारो जाती के महान योद्धा पा टोगन के स्मारक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। प्राकृतिक खजाना और प्रसिद्ध स्थल, इन दोनों के लिए आसपास की जगहों पर भी फेमस है। आपको बता दें कि यह स्थान वन के अंदर स्थित है इसलिए यहां मन मंत्रमुग्ध हो सकता है।(असम की खूबसूरत जगह है नलबाड़ी)
यह विडियो भी देखें
अच्छा, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि पत्थरों से होकर जब नीला पानी गुज़रता है तो फिर आपको कैसा लगता है? जी हां, विलियमनगर शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद नाका चिकोंग एक बेहद ही खूबसूरत जगह है।
पहाड़ों के बीच में मौजूद होने के चलते यहां आसपस के लोग भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें कि आसपास की जगहों पर इसे सेल्फी पॉइंट के नाम से भी जानते हैं। यहां स्थानीय लोग मछली पकड़ने की पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें:मार्च के महीने में भारत की इन हसीन जगहों को आप भी करें एक्सप्लोर
नाफाक झील, रोंगरेनगिरी और नाका चिकोंग के अलावा विलियमनगर शहर में ऐसी कई अन्य खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-रोंगबैंग झरना, सिमसांग नदी और Mrik Wari जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।(मेघालय की खूबसूरत जगह)
विलियमनगर आप आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके लिए आप मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचकर वहां जा सकते हैं। शिलांग से आप टैक्सी या कैब लेकर जा सकता हैं। शिलांग से विलियमनगर की दूरी लगभग 240 किमी है। गुवाहाटी से लगभग 202 किमी दूर है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@jagranimages,jdmagicbox)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।