वीकेंड पर अक्सर लोगों का केवल एक ही सवाल होता है कि कहां घूमा जाए? ऐसे में कई बार दिमाग चलना बंद हो जाता है और फिर घर पर सोते हुए दिन गुजर जाता है। लेकिन अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आप अपना वीकेंड अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं। साउथ दिल्ली का नाम तो आपने जरूर सुना होगा? लेकिन हम वहां के लग्जीरियस लाइफ के बारे में नहीं बात करेंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको साउथ दिल्ली की उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप अपने फ्रेंड्स के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। लाइव म्यूजिक सुन सकते हैं। साथ ही अपने पार्टनर के साथ सूकुन के कुछ पल बिता सकते हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इन प्लेसेस के बारे में तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
चंपा गली
चंपा गली साउथ दिल्ली की सबसी अच्छी जगहों में से एक है। यहां आपको कैफे, कल्चर और आर्ट सभी चीजें देखने को मिलेंगी। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो आपको इस जगह को एक्सप्लोर जरूर करना चाहिए। जगमग ठेला और कैफे हमीन में आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां बैठकर आप बुक के साथ-साथ अपने लव्ड वन्स से बातें कर सकते हैं। इसके साथ ही चंपा गली की डेकोरेशन भी आपका मन मोह लेगी। आप यहां अच्छी-अच्छी फोटोज क्लिक करवा सकते हैं।
हौज खास विलेज
अगर आप घुमक्कड़ किस्म के व्यक्ति हैं तो आपके लिए हौज खास विलेज एक परफेक्ट जगह है। यहां आपको फैशन बुटीक, सस्ते कैफे और क्लब देखने को मिल जाएंगे। पूरा हौज खास विलेज बेहद खास है। यहां के पार्क भी बेहद अच्छे हैं। दिल्ली की भीड़भाड़ से दूर आप यहां आराम से दिन गुजार सकते हैं। हौज खास विलेज की नाइट लाइफ भी देखने लायक है। यहां रात को आप डीजे के साथ बियर का आनंद ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: वीकेंड में घूमने का प्लान है, तो गुड़गांव की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
हुमायूं का मकबरा
अगर आपको मुगल काल की कला से रूबरू होना है, तो आपको हुमायूं के मकबरे की सैर जरूर करनी चाहिए। यह मकबरा अपनी अनूठी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। मकबरे के पास पार्क भी हैं। जहां पेड़ों की छाव में बैठकर आप शाम बिता सकते हैं। यह मकबरा यूनेस्को की धरोहर में भी शामिल है। शाम को इस जगह का नजारा देखने लायक होता है। यहां आप शाम को सूरज को ढ़लते हुए देख सकते हैं। (HOHO Bus से करें दिल्ली की सैर)
इसे भी पढ़ें: दिल्ली के बगल में मौजूद मोरनी हिल्स पर इन एडवेंचर एक्टिविटीज का उठाएं मजा
दिल्ली हाट
दिल्ली हाट एक ऐसी जगह है, जहां आपको खाने से लेकर कपड़े तक सब कुछ मिल जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आपको हैंडमेड चीजें मिलेगी। साथ ही खाने की वैरायटी भी काफी ज्यादा। यहां आप अपनी फ्रेंड्स के साथ शॉपिंग कर सकती हैं। साथ ही घर के लिए एंटिक सामान भी खरीद सकती हैं। (नोएडा में घूमने की जगहें)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।