Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:49 AM IST

रोइंग में इन जगहों पर घूमकर अपनी ट्रिप को बनाएं यादगार

अगर आप अरुणाचल प्रदेश के रोइंग में घूमने का मन बना रही हैं तो इन जगहों को एक बार जरूर देखें। 
Updated:- 2022-07-24, 08:30 IST
places to visit in roing arunachal pradesh

भारत के कण-कण में खूबसूरती बसी है। यहां पर पहाड़ों से लेकर झील, झरने और जंगल आदि इसकी सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं। यूं तो भारत के हर राज्य की अपनी एक अलग विशेषता है, लेकिन अगर नॉर्थ ईस्ट की बात हो तो लोग वहां पर अरुणाचल प्रदेश जाना बेहद पसंद करते हैं। यहां की संस्कृति, मौसन और खान पान भारत के अन्य राज्यों से काफी अलग है, जो इसे स्वयं में विशेष बनाता है। अरुणाचल प्रदेश में आप कई खूबसूरत जगहों का दौरा कर सकते हैं। हालांकि, आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि यहां घूमने के लिए इनर लाइन परमिट लेना जरूरी है।

अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत जगहों में से एक है रोइंग। यहां की बर्फ से ढकी पहाड़ियां, गहरी घाटियां, नदियां, झील व झरने किसी का मन मोह लें। यह एक ऐसा स्थान है, जो किसी भी सैलानी को कभी भी निराश नहीं करता। अगर आप यहां पर हैं तो कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रोइंग की कुछ बेहतरीन घूमने की जगहों के बारे में बता रहे हैं-

महो झील

महो झील रोइंग से 14 किमी दूर महो वाइल्ड लाइफ सैन्चुरी में स्थित है। 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित महो झील देखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है। सुंदर फूलों और पौधों के साथ घने हरे जंगल के बीच स्थित, 4 वर्ग किमी में फैली यह झील बड़ी संख्या में जंगली बत्तखों को आकर्षित करती है। भूवैज्ञानिकों का दावा है कि यह झील ओलिगोट्रोफिक है क्योंकि झील में मछली नहीं है।

सैली झील

roing tourist places

सैली झील एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट भी है। हरी-भरी हरियाली से घिरी यह प्राकृतिक झील है और प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। सैली लेक रोइंग में परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

इसे भी पढ़ें:स्पीति वैली हुई पुरानी, अब यह वैली बनी सैलानियों की पहली पसंद


भीष्मकनगर किला

8वीं शताब्दी का भीष्मकनगर किला रोइंग से 30 किमी दूर स्थित है। किले को यहां मिले सबसे पुराने पुरातात्विक स्थल का नाम दिया गया है। किले में तीन हॉल, दो एक्सटेंशन रूम और छह प्रवेश द्वार हैं। किले के दो द्वार हैं, पूर्वी द्वार और पश्चिमी द्वार। यह बीते युग की भव्यता और सांस्कृतिक उत्कृष्टता का बेहतरीन प्रदर्शन है।(मेघालय में घूमने की जगह)

हुनली

places to visit roing

5000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह शहर सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। घाटी में बसा हुनली एक आपको शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। अगर आपको ट्रेकिंग करना पसंद है तो हुनली में अवश्य घूमना चाहिए। यहां अक्सर लोग कुपुनली के गुफा मंदिर भी आते हैं। आप रोइंग से हुनली तक ड्राइव का आनंद लेते हुए खूबसूरत दृश्यों को देखेंगे।(नॉर्थ-ईस्ट की डरावनी जगह)

निजोमाघाट

रोइंग में प्रकृति प्रेमियों के लिए निजोमाघाट एक और अद्भुत स्थान है। इसका निर्माण 19वीं शताब्दी के दौरान अंग्रेजों द्वारा किया गया था। इसका नाम ब्रिटिश राजनीतिक अधिकारी जे.एफ. नीधम के नाम पर रखा गया था। रोइंग से 15 किमी दूर स्थित, निजोमाघाट हरियाली, पहाड़ों और खूबसूरत नदी के साथ खूबसूरत नजारे पेश करता है। जब आप यहां पर हैं तो नौका सवारी का आनंद अवश्य लें।

इसे भी पढ़ें:मानसून में मध्य प्रदेश की इन जगहों पर घूम आएं, नहीं करेगा लौटने का मन

नेहरू वन उद्यान

नेहरू वन उद्यान देवपानी नदी के तट पर स्थित है और यह रोइंग से एक किलोमीटर दूर है। इस अद्भुत वन पार्क में खूबसूरत ऑर्किड और कैक्टस हाउस हैं। यहां स्थित ईजे-ब्रीज टॉवर से देवपानी नदी के शानदार नज़ारे दिखाई देते हैं। ईजे और ईम नदी का संगम इस स्थान पर प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करता है।(अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगह)

अगर आप भी कभी रोइंग गई हैं तो अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ फेसबुक पेज पर शेयर करना ना भूलें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- pickyourtrail, naturalholidays, arunachal24,

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।