Best Places To Visit In Rajasthan: जयपुर-उदयपुर नहीं, नए साल से पहले घूम आए राजस्थान की ये 5 जगहें

Best Places To Visit In Rajasthan: जयपुर-उदयपुर तो सब घूम आए, इस बार कुछ नया ट्राई करें। नए साल से पहले 2 दिन की छुट्टी में घूमिए अजमेर से लेकर रणथंभौर तक राजस्थान की ये 5 जगहें। जानें कैसे जाएं और पूरा प्लान।
Updated:- 2026-11-27, 13:12 IST
Best Places To Visit In Rajasthan

Best Places To Visit In Rajasthan

Best Places To Visit In Rajasthan: नए साल से पहले एक छोटी सी ट्रिप का मन तो सबका करता है, है ना? अगर आप भी कहीं पास में ट्रिप प्लान करने की सोच रही हैं, तो राजस्थान जा सकती हैं। वहां घूमने जाने के लिए दिमाग में सबसे पहले जयपुर और उदयपुर का नाम ही आता है, लेकिन ये सब जगहें अब काफी कॉमन हो गई हैं।

इस बार कहीं अलग जाने के लिए राजस्थान की उन 5 जगहों पर जाएं, जहां भीड़ कम है, खर्चा कम है और मजा दोगुना हो और सबसे अच्छी बात, ये सारी जगहें आप सिर्फ 2 दिन की छुट्टी में भी आराम से घूम सकती हैं। आइए जानते हैं।

राजस्थान की 5 शानदार जगहें

अगर इस बार आप शिमला-मनाली नहीं बल्कि राजस्थान घूमने का प्लान बना रही हैं, तो ये जगहें आपके लिए हैं, जरूर देखें लिस्ट-

1. जोधपुर (Jodhpur)

अगर आपको पुराने शहर, गलियां और किले पसंद हैं, तो जोधपुर आपको बहुत पसंद आएगा। इसे ब्लू सिटी भी कहते हैं, क्योंकि यहां के ज्यादातर घर नीले रंग के हैं।

यहां क्या देखें?

मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा और उम्मेद भवन पैलेस। शाम को नीली गलियों में पैदल घूमिए, लोकल बाजार से जूतियां और मसाले लीजिए।

कैसे जाएं?

जोधपुर का अपना एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन है। दिल्ली से ट्रेन से करीब 10-11 घंटे लगते हैं और जयपुर से सिर्फ 5-6 घंटे। अगर आप दिल्ली से हैं तो रात की ट्रेन पकड़िए, सुबह जोधपुर पहुंच जाएंगी।

jodhpur

image credit- pinterest (Breachbroadcasts)

2. अजमेर (Ajmer)

अगर आपको ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी, बस शांति चाहिए, तो अजमेर बेस्ट है।

यहां क्या देखें?

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह और अढ़ाई दिन का झोपड़ा। यहां का माहौल ही ऐसा है कि मन अपने आप शांत हो जाता है।

कैसे जाएं?

अजमेर जयपुर से सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर है। दिल्ली से ट्रेन से 6-7 घंटे लगते हैं। आप जयपुर के साथ भी इसे जोड़ सकती हैं, पर 2 दिन सिर्फ अजमेर के लिए भी काफी हैं।

ajmer

image credit- pinterest (Wikimedia Foundation)

3. रणथंभौर (Ranthambore)

अगर आप और आपके बच्चे जंगल और जानवरों के शौकीन हैं, तो रणथंभौर से अच्छी जगह कोई नहीं।

यहां क्या देखें?

रणथंभौर नेशनल पार्क में जंगल सफारी। यहां बाघ, तेंदुए और कई तरह के जानवर देखने को मिल सकते हैं। साथ ही ऊपर पहाड़ी पर बना रणथंभौर किला भी जरूर देखिए।

कैसे जाएं?

सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर है। दिल्ली से ट्रेन से 5-6 घंटे, जयपुर से 2 घंटे लगते हैं।

ध्यान रखें: सफारी की बुकिंग पहले से ही ऑनलाइन कर लीजिए, वरना मौके पर सीट नहीं मिलती। सुबह वाली सफारी में जानवर दिखने के चांस ज्यादा होते हैं।

Ranthambore

image credit- pinterest (Yourtriptorajasthan)

4. माउंट आबू (Mount Abu)

जरा सोचिए, राजस्थान में रेगिस्तान के बीच में एक हिल स्टेशन। जी हां, यही है माउंट आबू।

यहां क्या देखें?

नक्की झील में बोटिंग, दिलवाड़ा जैन मंदिर की खूबसूरत नक्काशी, गुरु शिखर से पूरा नजारा और टॉड रॉक। शाम को झील के किनारे बैठना ही अपने आप में एक अलग सुकून है।

कैसे जाएं?

सबसे नजदीकी स्टेशन आबू रोड है, वहां से माउंट आबू सिर्फ 1 घंटे की दूरी पर है। अहमदाबाद से 3 घंटे और उदयपुर से 3.5 घंटे में पहुंच सकते हैं।

mount abu

image credit- pinterest (So Earthen)

5. बूंदी (Bundi)

अगर आपको भीड़ से दूर, शांत और सुंदर जगह चाहिए, तो बूंदी आपके लिए है। यह छोटा सा शहर अभी भी टूरिस्टों की भीड़ से बचा हुआ है।

यहां क्या देखें?

तारागढ़ किला, रानीजी की बावड़ी, सुख महल और बूंदी पैलेस। यहां की पुरानी गलियां और नीले घर फोटो खींचने वालों को बहुत पसंद आएंगे।

कैसे जाएं?

बूंदी, कोटा से सिर्फ 40 मिनट की दूरी पर है। जयपुर से ट्रेन या बस से 4-5 घंटे लगते हैं।

bundi

image credit- pinterest (Bout India Tours Private Limited)

राजस्थान घूमने का सबसे सही टाइम कौन सा है?

अक्टूबर से मार्च तक का टाइम राजस्थान के लिए सबसे बेस्ट है। इस टाइम मौसम ठंडा और सुहावना रहता है, धूप में भी घूमने में दिक्कत नहीं होती। गर्मियों में यहां बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है, इसलिए उस टाइम जाने से बचिए।

यह भी पढ़ें- Famous Baoli in India: घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो जरूर देखें देश की ये खूबसूरत बावड़ियां; हर सीढ़ी पर दिखती है शाही कारीगरी

राजस्थान जाने वालों के लिए ट्रैवलिंग टिप

राजस्थान बहुत बड़ा है, इसलिए एक गलती कभी मत कीजिए - एक ही ट्रिप में दो दूर-दूर की जगहें मत जोड़िए, जैसे - जोधपुर और माउंट आबू को एक ही 2 दिन की ट्रिप में मत रखिए। आपका पूरा टाइम रास्ते में ही निकल जाएगा।

हमेशा एक ही तरफ की जगहें चुनिए, जैसे - जोधपुर + अजमेर, या फिर बूंदी + रणथंभौर। इससे आप घूमेंगे ज्यादा और थकेंगे कम।

यह भी पढ़ें- Water Palaces in India: पानी के बीच तैरते हुए नजर आते हैं भारत के ये खूबसूरत महल, खूबसूरती देख थम जाएंगी सांसें

इस बार नए साल से पहले जयपुर-उदयपुर की भीड़ में जाने की बजाय, राजस्थान की इन 5 जगहों में से कोई एक चुन लीजिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- ai

FAQ
2 दिन की ट्रिप के लिए सबसे सस्ती जगह कौन सी है?
अजमेर और बूंदी सबसे बजट फ्रेंडली हैं। यहां होटल सस्ते मिल जाते हैं और घूमने के लिए ज्यादा खर्चा भी नहीं लगता।  
क्या बच्चों के साथ रणथंभौर जाना सेफ है?
हां, बिल्कुल सेफ है। सफारी सरकारी गाइड के साथ ही होती है और जिप्सी में ही बैठकर घूमना होता है।  
क्या माउंट आबू में दिसंबर में बहुत ठंड होती है?
हां, दिसंबर-जनवरी में माउंट आबू में अच्छी ठंड पड़ती है, रात में तापमान काफी नीचे चला जाता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।