Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:26 PM IST

मई के महीने में घूमने के लिए बेस्ट होंगी पौड़ी गढ़वाल की ये जगहें

उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत शहर में से एक है पौड़ी गढ़वाल। इसलिए इस शहर को अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें। 
Updated:- 2022-05-02, 15:35 IST
best places to visit in pauri garhwal in hindi

उत्तराखंड यानी देवों की भूमि। यह शहर प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। लेकिन यह बात बेहद कम लोगों को ही पता है कि उत्तराखंड दो क्षेत्रों में विभाजित है। एक कुमाऊं दूसरा गढ़वाल। कुमाऊं की तरह ही गढ़वाल भी बेहद खूबसूरत है। दोनों क्षेत्रों की भाषा, संस्कृति और रीति-रिवाज अलग-अलग है। आप कुमाऊं की अद्भुत जगहें जैसे अल्मोड़ा और रानीखेत तो जरूर गए होंगे।

लेकिन अब आपको पौड़ी गढ़वाल की सैर करनी चाहिए। पौड़ी गढ़वाल में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। इस शहर में जाकर आपको शांति का एहसास होगा। अब अगली बार जब भी आप कहीं घूमने की सोचें तो पौड़ी गढ़वाल को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। आज इस आर्टिकल में हम आपको पौड़ी गढ़वाल की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे।

चौखंबा व्यूपॉइंट

chaukhamba viewpoint

पौड़ी गढ़वाल की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है चौखंबा व्यूपॉइंट। यह जगह पौड़ी से करीब 4 किमी दूर है। यहां से आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ नजर आएंगे। साथ ही यहां से आपको इदवाल घाटी के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। चौखंबा के आसपास आप टुंगनाथ और बद्रीनाथ मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। अगर आप कुछ बेहतरीन और सुकून की तलाश में हैं तो यह जगह आपके लिए एकदम बेस्ट होगी। आप यहां अपने पार्टनर के साथ सूर्यास्त होते हुए देख सकते हैं। यकीन मानिए यह नजारा देखना आपकी जिंदगी का सबसे खुशनुमा पल होगा। फोटोग्राफी लवर्स इस जगह को एक्सप्लोर जरूर करें।

कंडोलिया मंदिर

अगर आप पौड़ी गढ़वाल जाने की सोच रहे हैं तो आपको कंडोलिया देवता के दर्शन जरूर करने चाहिए। यह मंदिर गढ़वाल में बेहद प्रसिद्ध है। पौड़ी गढ़वाल से करीब 2 किमी की दूरी पर स्थित यह मंदिर कंडोलिया देवता को समर्पित है। इस मंदिर के पीठासन देवता भगवान शिव हैं। साथ ही इस मंदिर में भूमि देवताओं की मूर्तियां भी हैं।

खिर्सू

khirsu

जंगल, ओक, देवदार और सुंदर सेब के बागों से घिरा यह गांव पौड़ी गढ़वाल के सबसे खूबसूरत गांवों में से एक है। समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गांव से आपको हिमालय के अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे। पहाड़ की ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए आपको इस गांव की सैर जरूर करनी चाहिए।(धारचूला में घूमने की बेस्ट जगहें)

इसे भी पढ़ें:कपल्स के लिए उत्तराखंड की ये जगहें हैं सबसे बेस्ट

स्वर्ग आश्रम

स्वर्ग आश्रम भीड़ भाड़ से दूर तन-मन की शांति के लिए सबसे अच्छी जगह है। यह आश्रम चारों तरफ हरियाली और हिमालय की चोटियों घिरा हुआ है। यह सुंदर आश्रम पवित्र गंगा नदी के पास स्थित है। अगर आप भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल आराम के चुराना चाहते हैं तो इस आश्रम में जरूर जाएं। पहाड़ की ताजी हवा में योग करें। यहां पर फोटोग्राफी का आनंद उठाएं।(लैंसडाउन जानें से पहले जान लें ये बातें)

इसे भी पढ़ें:दिल्ली से करीब 7 घंटे दूर लैंसडाउन की इन खूबसूरत जगहों में बिताएं कुछ पल

तारा कुंड

tara kund

तारा कुंड समुद्र तल से लगभग 2250 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आपको चारों ओर केवल हरियाली ही हरियाली देखने को मिलेगी। साथ ही यहां कई मंदिर भी हैं। यहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां ट्रेकिंग और बोटिंग भी कर सकते हैं। तारा कुंड पौड़ी गढ़वाल के दर्शनीय स्थलों में से एक है।(नालागढ़ हिल स्टेशन में घूमने की जगहें)

कैसे पहुंचें?

पौड़ी गढ़वाल जाने के लिए आप दिल्ली से ऋषिकेश के लिए बस लें। फिर वहां से आपको देवप्रयाग जाना होगा। इसके बाद देवप्रयाग पहुंचकर पौड़ी गढ़वाल के लिए लोकल बस या कैब करें। इसके अलावा अगर आप ट्रेन से जाने की सोच रहे हैं तो दिल्ली से कोटद्वार वाली ट्रेन लें। फिर कोटद्वार से आप बस या टैक्सी लेकर पौड़ी गढ़वाल पहुंच सकते हैं।

क्या खाएं?

पौड़ी गढ़वाल में आपको खाने की कई चीजें मिल जाएंगी। लेकिन पहाड़ जाएं तो वहां का पहाड़ी खाना जरूर चखें। यहां आपको चैनसू, काफुली, झोली, फानू, तिल की चटनी, बादी, रोट, अरसा और आलू टमाटर का झोल खाने को मिलेगा। यह सभी डिशेज पौड़ी गढ़वाल की शान है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हमारी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।