इस राखी भाई-बहन मध्य प्रदेश की इन शानदार जगहों को एक्सप्लोर करने पहुंचें

भाई-बहन के लिए रक्षाबंधन एक खास त्यौहार है। राखी के खास मौके पर कई लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। मध्य प्रदेश की इन बेहतरीन जगहों पर भाई-बहन घूमने पहुंच सकते हैं।

 

best places to visit in madhya pradesh with your siblings

Best Places To Visit With Your Siblings: मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल बोला जाता है। यह राज्य अपनी संस्कृति और खूबसूरत जगहों के लिए दुनिया भर में फेमस है। मध्य प्रदेश की खूबसूरत जगहों की यात्रा करना किसी भी पर्यटक के लिए किसी भी सपने से कम नहीं होता है।

मध्य प्रदेश में ऐसी कई खूबसूरत और हसीन जगहें मौजूद हैं जहां परिवार के साथ घूमने का एक अलग ही मजा होता है। इस खूबसूरत राज्य में स्थित कुछ जगहों पर भाई-बहन भी मस्ती और धमाल करने के लिए पहुंचते रहते हैं।

अगर आप भी राखी के खास मौके पर भाई-बहन के साथ मध्य प्रदेश की कुछ बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों पर पहुंच सकते हैं।

ओरछा (Orchha)

Orchha mp

ओरछा मध्य प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक मानी जाती है। बेतवा नदी के किनारे स्थित यह खूबसूरत शहर फोर्ट, प्राचीन मंदिरों और भव्य महलों के लिए दुनिया भर में फेमस है।

ओरछा फोर्ट अपने आकर्षण के लिए दुनिया भर में फेमस है, जो आने वाले सैलानियों के दिलों में चंद मिनटों में बस जाता है। यहां मौजूद चतुर्भुज मंदिर, राज मंदिर और लक्ष्मी मंदिर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बेतवा नदी में भाई-बहन रिवर राफ्टिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:इस राखी भाई-बहन Fun से भरपूर दिल्ली की इन शानदार जगहों पर घूमने पहुंचें

मांडू (Mandu)

Mandu mp

मांडू मध्य प्रदेश का एक प्रमुख विरासत स्थल है। यह राज्य में घूमे जाने वाले प्रमुख स्थलों में से भी एक है। यह खूबसूरत शहर रानी रूपमती और बादशाह बाज बहादुर के अमर प्रेम का साक्षी है।

खूबसूरत पहाड़ों पर स्थित मांडू ऐतिहासिक स्थानों की तरह वास्तुशिल्प के लिए भी काफी फेमस है। राखी के खास मौके पर भाई-बहन मांडू में बहुत मस्ती और धमाल कर सकते हैं। मांडू में जहाज महल, रूपमती महल, बाज बहादुर का महल, रेवा कुंड जैसी बेहतरीन जगहों पर भाई-बहन के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पचमढ़ी (Pachmarhi)

Pachmarhi mp

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी एक बेहद ही खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां परिवार, दोस्त, पार्टनर या फिर भाई-बहन घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

पचमढ़ी ऐतिहासिक स्मारक, खूबसूरत झरने, प्राकृतिक क्षेत्र, गुफा और घने जंगल आदि कई अन्य मनमोहक दर्शनीय स्थलों के लिए फेमस है। अगर भाई-बहन प्रकृति प्रेमी हैं, तो यह किसी जन्नत से कम नहीं है। भाई-बहन यहां ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि पचमढ़ी की असल खूबसूरती मानसून में देखने लायक होती है।

जबलपुर (Jabalpur)

Jabalpur mp

जबलपुर भारत के मध्य प्रदेश का एक बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय शहर है। इस शहर की खूबसूरती सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में फेमस है। नर्मदा नदी के तट पर स्थित होने की वजह से समय-समय पर सैलानी ही अधिक संख्या में घूमने पहुंचते रहते हैं।

जबलपुर दुनिया भर में आकर्षक घाटों, झरनों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए काफी फेमस है। यह शहर बेहतरीन संगमरमर के लिए भी दुनिया भर में माना जाता है। भाई-बहन भेड़ाघाट धुआंधार वॉटरफॉल, मार्बल रॉक्स, मदन महल फोर्ट, चौसठ योगिनी मंदिर और बरगी डैम जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:आखिर खैट पर्वत को परियों का देश क्यों कहा जाता है? जानिए इसके पीछे की कहानी

सांची स्तूप (Sanchi Stupa)

Sanchi Stupa

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 46 किमी की दूरी पर मौजूद एक विश्व प्रसिद्ध स्थल है। विश्व विख्यात सांची स्तूप विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी शामिल है। कहा जाता है कि इस स्तूप को मौर्या राजवंश के सम्राट अशोक द्वारा तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में स्थापित किया गया था।

कहा जाता है कि सांची स्तूप में भगवान बुद्ध के अवशेषों को रखा गया है, इसलिए यहां बुद्ध अनुयायी सबसे अधिक घूमने के लिए पहुंचते हैं। पहाड़ी की चोटी पर मौजूद यह स्तूप हरे-भरे बागानों से घिरा हुआ है। ऐसे में भाई-बहन मध्य प्रदेश में स्थित विश्व धरोहर स्थल को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो सांची स्तूप पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-shutterstocks

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP