कर्नाटक का मुरुदेश्वर नहीं घूमे तो फिर दक्षिण भारत घूमना है बेकार

Best Places To Visit In Murudeshwar In Hindi: अगर आप भी दक्षिण भारत की असल खूबसूरती से रूबरू होना चाहते हैं तो इस बार कर्नाटक के मुरुदेश्वर में घूमने के लिए जरूर पहुंचें।  
Updated:- 2023-04-12, 11:20 IST
famous places to visit in murudeshwar karnataka

Best Places To Visit In Murudeshwar: दक्षिण भारत अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश की तरह कर्नाटक भी एक से एक बेहतरीन और अद्भुत जगहों के लिए दुनिया भर में फेमस है। इसलिए इस राज्य में हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

कर्नाटक का मुरुदेश्वर एक ऐसी जगह है जो पूरे दक्षिण-भारत के साथ-साथ हिंदुस्तान के लिए भी बेहद खास मानी जाती है। कुंडाका पहाड़ी पर स्थित मुरुदेश्वर खूबसूरती के साथ-साथ भगवान शिव को भी समर्पित है।

ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आप मुरुदेश्वर की इन अद्भुत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। वैसे आपको बता दे कि कर्नाटक इस समय काफी चर्चा में है, क्योंकि यहां राज्य विधानसभा का चुनाव भी होने वाला है। आइए जानते हैं।

मुरुदेश्वर मंदिर (Murudeshwar Temple)

Murudeshwar Temple

मुरुदेश्वर में घूमने की बात होती है तो सबसे पहले मुरुदेश्वर मंदिर का ही जिक्र होता है। यह मंदिर इतना पवित्र माना जाता है कि यहां दर्शन के लिए देश के हर कोने से लोग पहुंचते हैं। यह प्राचीन और भव्य मुरुदेश्वर मंदिर का इतिहास रामायण काल से इत्तेफाक रखता है।

समुद्र तट के किनारे होने के चलते यह सैलानियों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। मंदिर से आगे देखने पर सिर्फ और सिर्फ समुद्र का पानी ही पानी दिखाई देता है। मंदिर के ठीक बगल में स्टेचू पार्क मौजूद है जिसमें आसानी से घूम सकते हैं। समुद्र के किनारे में आप मौज-मस्ती भी कर सकते हैं। वाटर एक्टिविटीज का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:कर्नाटक का अद्भुत खजाना है देवबाग, इन मनमोहक जगहों को करें एक्सप्लोर

मुरुदेश्वर फोर्ट (Murudeshwar Fort)

Murudeshwar Fort

मुरुदेश्वर मंदिर घूमने के बाद आप मुरुदेश्वर फोर्ट घूमने जा सकते सकते हैं। मंदिर के पास में होने के चलते यह फोर्ट सैलानियों के बीच भी काफी फेमस माना जाता है। इस फोर्ट के ऊपर से जब सामने देखते हैं तो सिर्फ नीले रंग का पानी ही पानी दिखाई देता है।(बेंगलुरु के आसपास खूबसूरत हिल स्टेशन)

इस फेमस फोर्ट का इतिहास विजयनगर साम्राज्य से सम्बंधित राजाओं से जोड़ा जाता है। यह कहा जाता है कि टीपू सुल्तान के बाद किसी ने भी मुरुदेश्वर किला का जीर्णोद्धार नहीं कराया था। इसलिए फोर्ट का कुछ हिस्सा खंडहर में तब्दील हो चुका है।

नेत्रानी द्वीप (Netrani Island)

Netrani Island

मुरुदेश्वर में मौजूद नेत्रानी द्वीप भी काफी फेमस और खूबसूरत पर्यटक स्थल माना जाता है। यहां दूर से दूर से स्कूबा डाइविंग, नौका विहार आदि वाटर एक्टिविटीज करने के लिए सैलानी पहुंचते हैं। यहां मछली पकड़ने का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

कहा जाता है कि यह द्वीप कुछ तरह दिखाई देते हैं कि इसके कई लोग 'दिल की भाती' मानते हैं। इस खूबसूरत द्वीप को कई लोग 'कबूतर द्वीप' के नाम से भी जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:करीब 800 साल पुरानी मस्जिद को क्यों कहा जाता है 'अढ़ाई दिन का झोपड़ा'


मुरुदेश्वर में घूमने अन्य बेहतरीन जगहें

top places in murudeshwar karnataka

मुरुदेश्वर मंदिर, मुरुदेश्वर फोर्ट और नेत्रानी द्वीप घूमने के अलावा इस शहर में एक से एक अन्य कई खूबसूरत जगहे मौजूद हैं। मुरुदेश्वर बीच, जामिया मस्जिद, मिर्जन किला, अप्सरा कोंडा जलप्रपात, जाली बीच और बसवराज दुर्गा किला जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।(केरल के वागामोन में घूमें इन जगहों पर)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।