Best places to visit in kotkhai: हिमाचल प्रदेश देश का एक बेहद ही खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। सर्दी-गर्मी या बरसात के मौसम में भी यहां भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
हिमाचल प्रदेश में ऐसी कई अद्भुत और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। जैसे-शिमला, डलहौजी, कुल्लू-मनाली या धर्मशाला में कुछ अधिक ही भीड़ देखी जाती है। कुछ विशेष मौके पर तो यहां चलने तक की जगह नहीं होती है।
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में मौजूद कोटखाई एक ऐसी जगह है, जहां बहुत कम लोग ही घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में हिमाचल की भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह घूमना चाहते हैं, तो फिर आपको कोटखाई पहुंच जाना चाहिए।
इस आर्टिकल में हम आपको कोटखाई की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने पहुंच सकते हैं।
कोटखाई में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह की बात होती है, तो सबसे पहले रत्नारी बाघी वैली का जिक्र जरूर होता है। हिमालय की हसीन वादियों में मौजूद बाघी वैली प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है।
रत्नारी बाघी वैली अपनी सुंदरता के साथ-साथ बड़े-बड़े सेब के बागानों के लिए भी जाना जाता है। इस खूबसूरत वैली में आपको हर तरफ सेब के बागान ही बागान दिखाई देंगे। यहां आप मीठे और ताजे सेब का स्वाद चख सकते हैं। बर्फबारी के समय रत्नारी बाघी वैली की खूबसूरती चरम पर होती है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: अनोखा गांव! नहीं बनते पक्के घर, दरवाजे पर नहीं लगाया जाता ताला
अगर आप प्रकृति से प्रेम करते हैं, तो यकीनन किआला फॉरेस्ट घूमने के बाद हिमाचल के अन्य जंगलों को भूल जाएंगे। घने जंगल और जंगलों के बीच में मौजूद झील-झरने इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। (हिमाचल की बेस्ट जगहें)
किआला फारेस्ट हजार से भी अधिक किस्म की वनस्पतियों के लिए भी प्रसिद्ध है। इस जंगल में आप कई विलुप्त पेड़-पौधों को भी देख सकते हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और खूबसूरत नजारे किआला फारेस्ट की शोभा बढ़ाते हैं। बर्फबारी के समय जब पूरा फॉरेस्ट बर्फ से ढक जाता है, तो नजारा और भी हसीन दिखाई देता है।
कोटखाई में स्थित महामाई मंदिर एक पवित्र धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी माना जाता है। यह प्रसिद्ध मंदिर मां लक्ष्मी जी को समर्पित है। इसका निर्माण तिब्बती वास्तुकला के अनुसार किया गया है।
पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने के चलते महामाई मंदिर सैलानियों के बीच भी काफी फेमस है। मंदिर की ऊंचाई से आसपास के खूबसूरत दृश्यों को देख सकते हैं। आपको बता दें कि मंदिर तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है।
कोटखाई पैलेस कोटखाई में मौजूद एक चर्चित और खूबसूरत जगह है। यह पैलेस इस जगह की शान है। कोटखाई पैलेस का निर्माण राजा राणा साहब ने करवाया था। इस महल का नाम शहर पर के नाम पर ही रखा गया है।
पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने के चलते यह सैलानियों के बीच भी काफी फेमस है। इस महल कुछ हिस्सा लकड़ी से से निर्माण किया गया। अगर आप कोटखाई का इतिहास जानना चाहते हैं, तो फिर आपको यहां जरूर जाना चाहिए। (शिमला की बेस्ट जगहें)
कोटखाई में ऐसी अन्य कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे-नेरा घाटी और लंकरा वीर मंदिर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। कोटखाई में आप ट्रेकिंग और हाईकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां आप यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Ladakh Travel: लद्दाख का एक ऐसा गांव, जहां पहले नहीं जा सकते थे विदेशी पर्यटक, अब हर कोई चाहता है घूमना
कोटखाई पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप सड़क, ट्रेन और हवाई से भी पहुंच सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।