मंदिरों की नगरी कांचीपुरम में इस बार घूमने के लिए पहुंचें

दक्षिण-भारत में प्राचीन महल और मंदिरों का अपना एक अलग ही समृद्ध इतिहास रहा है। आज भी दक्षिण भारत के कई प्रसिद्ध जगह और प्राचीन मंदिर सैलानियों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों से एक है। कांचीपुरम को तमिलनाडु का सबसे अधिक आकर्षित करने वाला पर्यटन स्थल माना जाता है। इस शहर को हजार मंदिरों के 'सुनहरे शहर' के रूप में भी जाना जाता है। यहां देशी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी दक्षिण-भारतीय संस्कृति का अनुभव करने के लिए आते रहते हैं। कांचीपुरम में बहुत सी ऐसी गतिविधियां भी हैं, जो अपनी ओर आकर्षित करती हैं। खासकर कांचीपुरम साड़ी शॉपिंग के लिए जाना जाता हैं या शहर। आइये जानें इस जगह के अन्य आकर्षणों के बारे में।
श्री कांची कामाक्षी अम्मा मंदिर

कांचीपुरम में सबसे प्रसिद्ध और पवित्र कोई मंदिर है तो उसका नाम है 'श्री कांची कामाक्षी अम्मा मंदिर'। इस मंदिर को भारत में स्थापित 51 कामाक्षी अम्मन मंदिर शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। स्थानीय, देश के अन्य हिस्सों और विदेश में आने वाले भक्तो के लिए आज भी कामाक्षी अम्मा मंदिर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बना हुआ है। फैमली या फ्रेंड्स के साथ कांचीपुरम में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।
इसे भी पढ़ें:सर्दियों के मौसम में दक्षिण भारत में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेसेस
कांची कुदिल

कांचीपुरम की सांस्कृतिक विरासत के बारे में अगर आपको करीब से जानना है, तो आपको कांची कुदिल पहुंचना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांची कुदिल पहले एक घर था, जिसे आज संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया है। यह इसलिए खास है क्यूंकि, पूरे शहर और शहर के खासियतों को इसमें आप करीब से देख सकते हैं। आपको भी अपनी यात्रा में इस जगह को ज़रूर शामिल करना चाहिए।
एक्टिविटीज करें एन्जॉय

घूमने के साथ-साथ अगर आप कांचीपुरम में कुछ मज़ेदार एक्टिविटीज को एन्जॉय करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यह जगह बेस्ट है। अगर आप दोस्त, पार्टनर या फिर परिवार के साथ घूमने के लिए जा रहे हैं, तो आप पैरासेलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी मज़ेदार एक्टिविटीज को एन्जॉय ज़रूर करें। इन एक्टिविटीज के लिए आप लागत शुल्क देकर आसानी से एन्जॉय कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:साउथ इंडिया के किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जा रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
कैलासनाथ मंदिर

वेदवती नदी के तट पर स्थित कैलासनाथ मंदिर कांचीपुरम के प्रमुख तीर्थ स्थल में से एक है। कैलासनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। कहा जाता है कि 8वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया यह मंदिर आज भी वैसे ही है। कैलासनाथर मंदिर में पत्थरों और चट्टानों को काट कर की गई कारीगरी को देखने और इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने देश भर से सैलानी आते रहते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i1.wp.com,1.bp.blogspot.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।