शिलॉन्ग जाने का कर रही हैं प्लान, तो इन दिलचस्प जगहों की सैर करना न भूलें

शिलॉन्ग देवदार के पेड़ों से घिरा, भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह शहर अपनी सुंदरता, विरासत और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां का अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और आसपास मौजूद पहाड़ियों के चलते इसे 'पूर्व का स्कॉटलैंड' कहा जाता है। इसके अलावा यह खूबसूरत हिल स्टेशन मेघालय राज्य की राजधानी है और ईस्ट खासी हिल्स जिले का मुख्यालय भी है।
शिलॉन्ग में घूमने के लिए कई सारे टूरिस्ट स्पॉट हैं, जो इस शहर को खास बनाते हैं। यहां की नदियां, चिड़ियाघर, म्यूजियम, ट्रेक पॉइंट, झरने पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। अगर आप आने वाले समय में यहां घूमने का प्लान कर रही हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें और जानें यहां की दिलचस्प की जगहों के बारे में।
एलीफेंट फॉल्स

परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक का आनंद लेना हो तो यह एक सर्वश्रेष्ठ जगह है। इस झरने के नीचे एक बड़ी सी चट्टान है, जो बिल्कुल हाथी की तरह दिखाई देती है। इसी कारण से इस जगह को एलीफेंट फॉल्स का नाम दिया गया। इससे तीन छोटे-छोटे झरने और निकलते हैं और हरियाली से घिरी इस शांत जगह में पानी की आवाज आपके कानों को एक सुकून पहुंचाती है। अगर आप प्राकृतिक अजूबों को करीब से जानना चाहें, तो इस जगह की सैर कर सकते हैं।
प्रवेश शुल्क : 20 रुपये/पर्सन
समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक
उमियम लेक

मेघालय की संपूर्णता में सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक, उमियम झील एक अनूठा पर्यटन स्थल है। यह एक जलाशय है जिसे 1960 के दशक में उमियाम नदी पर बनाया गया था और तब से यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इसका नीला पानी और झील की सुंदरता वास्तव में मंत्रमुग्ध करने वाली है। आप यहां बोटिंग, क्रूजिंग आदि का लुत्फ उठा सकती हैं।
प्रवेश शुल्क: 20 रुपये/पर्सन
समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
पुलिस बाजार

अगर आप ईस्ट खासी हिल्स के आसपास हैं, और स्ट्रीट शॉपिंग पसंद करते हैं, तो इस पुलिस बाजार की यात्रा जरूर करें। अगर आप स्थानीय व्यंजन का मजा लेना चाहते हैं, तो भी यह जगह एकदम मुफीद है। साथ ही पारंपरिक शिलॉन्ग कपड़ों और पोशाक यहां से खरीदी जा सकती है। अद्भुत हैंडीक्राफ्ट्स, घरेलू सामान, मसाले, डेकोर की चीजें, सभी अच्छी कीमतों पर पाने के लिए पोलिस बाजार जरूर जाना चाहिए।
प्रवेश शुल्क : निशुल्क
समय: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक
डॉन बोस्को म्यूजियम

मेघालय की जनजातीय संस्कृति और सांस्कृतिक इतिहास के बारे में जानने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक डॉन बॉस्को संग्रहालय है। संग्रहालय में स्वदेशी लेखों और कलाकृतियों का एक प्रभावशाली संग्रह है जो इस क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि के जरिए पूरे नॉर्थ-ईस्ट भारत को दर्शाता है। इस संग्रहालय में सात मंजिलें और 17 गैलरीज हैं, जहां आपको क्षेत्रीय कलाकृति, पोशाक, हस्तशिल्प आदि बहुमूल्य चीजें देखने को मिलेंगी। डॉन बॉस्को संग्रहालय को अपनी तरह की स्वदेशी संस्कृतियों का एशिया का सबसे बड़ा संग्रहालय माना जाता है और भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए शिलांग में सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है।
प्रवेश शुल्क : 50/पर्सन
समय: सुबह 9 बजे से शाम 5:30 तक। रविवार बंद
इसे भी पढ़ें :Travel Guide : सिर्फ 2000 रुपये में कैसे घूमें ऋषिकेश, जानें
स्टेट म्यूजियम

राज्य संग्रहालय, जिसे आमतौर पर कैप्टन विलियमसन संगमा राज्य संग्रहालय के रूप में जाना जाता है, क्षेत्र की सांस्कृतिक विविधता का अनुभव करने के लिए सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। संग्रहालय में पारंपरिक उपकरणों का एक विस्तृत संग्रह है, पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र, डायनासोर मॉडल, प्राचीन वस्तुएं, गहने, आदि यहां प्रदर्शित हैं। संग्रहालय क्षेत्र में संस्कृति और इतिहास के अध्ययन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। अगर आपको राज्यों की संस्कृति और इतिहास को जानने में दिलचस्पी है, तो आप इस म्यूजियम में घूमने जरूर जाएं।
प्रवेश शुल्क: 5 रुपये/पर्सन
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
इसे भी पढ़ें :Travel Guide : चाय का स्वर्ग कहा जाता है दार्जिलिंग, यहां जाएं तो इन जगहों की यात्रा करना न भूलें
यहां घूमने का सही समय
शिलॉन्ग घूमने का सही समय मार्च-मई और सितंबर-अक्टूबर के महीने हैं। इस समय यहां का वातावरण यात्रा के लिए काफी अनुकूल रहता है। यहां न ज्यादा गर्मी होती है और न बहुत ज्यादा ठंड होती है, इसलिए आप इन महीनों को चुन सकते हैं।
कैसे पहुंचें?
शिलॉन्ग का अपना हवाई अड्डा नहीं है, यहां से लगभग 30 और 120 किमी की दूरी पर स्थित उमरोई हवाई अड्डा और गुवाहाटी हवाई अड्डा हैं। अपनी जगह के हिसाब से आप दोनों में से किसी एक को चुन सकते हैं। यहां हवाई अड्डे के पास बहुत सीमित उड़ान कनेक्टिविटी है, इसलिए गुवाहाटी हवाई अड्डा, जो गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।
इसके अलावा भी शिलॉन्ग में ऐसी कई खूबसूरत जगह हैं, जहां आप जा सकते हैं। आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ट्रेवल से जुड़े ऐसे अन्य आर्टिकल के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : wikipedia.com, thrillophilia.com,thelandofwanderlust.com, trawell.in & justdial
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।