Holi In South India: दक्षिण भारत में होली सेलिब्रेट करने की बेस्ट जगहें, यहां देश के हर कोने से पहुंचते हैं पर्यटक

Best Places To Celebrate Holi In South India: होली का त्योहार आने में बस दो दिन बचे हुए हैं। जी हां, इस साल 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को पूरे देश में होली मनाई जाएगी। होली पूरे भारत वर्ष का एक प्रमुख त्योहार है।
होली देश का एक ऐसा त्यौहार है, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए कई लोग कृष्ण नगरी यानी वृंदावन पहुंचते हैं। वृंदावन के अलावा, कुछ लोग राजस्थान के पुष्कर में भी होली मनाने के लिए पहुंचते हैं।
यह सच है कि ये दोनों ही जगहें होली सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट हैं, लेकिन अब ये जगहें कई लोगों के लिए आम हो चुकी हैं। इसलिए कई लोग नई-नई जगहों की तलाश करते रहते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको दक्षिण भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां देश के हर कोने से पर्यटक होली सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचते हैं। इस बार आप भी यहां पहुंच सकते हैं।
केरल की होली (Holi In Kerala)

दक्षिण भारत में किसी शानदार और लोकप्रिय जगह होली सेलिब्रेट करने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले केरल का ही नाम लेते हैं। केरल की कई जगहों पर होली को मंजुल कुली और उक्कुली के नाम से भी जाना जाता है।
केरल में होली, होलिका दहन से शुरू होकर रंग-गुलाल और ढोल-नृत्य में बदल जाती है। कहा जाता है कि होली के शुभ मौके पर केरल की कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। खासकर, इस राज्य में स्थित अन्नपूर्णा मंदिर, श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर और गुरुवायूर मंदिर के आसपास में धूमधाम के साथ होली मनाई जाती है। केरल में होली सेलिब्रेट करने के लिए दक्षिण भारत के कई राज्यों से लोग पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Kanpur To Vrindavan Trip: होली पर कानपुर से वृंदावन के लिए बनाएं रोड ट्रिप, सफर में इन जगहों को एक्सप्लोर करें
कर्नाटक की होली (Karnataka Ki Holi)

दक्षिण भारत में केरल की तरह कर्नाटक में भी शानदार तरीके से होली मनाई जाती है। इस राज्य में होली सेलिब्रेट करने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। यहां दो दिनों तक शानदार तरीके से होली मनाई जाती है।
कहा जाता है कि कर्नाटक के हम्पी में सबसे शानदार तरीके से होली मनाई जाती है। यहां होली, होलिका दहन से शुरू होती है और अगले दिन पूरा शहर रंग और गुलाल में डूब जाता है। हम्पी में राज्य के कोने से पर्यटक होली सेलिब्रेट करने पहुंचते हैं। होली के मौके पर हम्पी में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।
तमिलनाडु की होली (TamilNadu Ki Holi)

तमिलनाडु के लिए होली एक प्रमुख त्योहार है। इस खास मौके पर पूरे राज्य में खुशी का माहौल रहता है। तमिलनाडु में होली होलिका दहन की पूजा से शुरू होकर रंग और गुलाल में बदल जाती है। इस खास मौके पर तमिलनाडु के कई शहरों में नृत्य का आयोजन भी होता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तमिलनाडु में होली कमान पंडिगई और कामा-दाहानाम के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि तमिलनाडु में लोग होली को कामदेव के बलिदान के रूप में याद करते हैं। आप चेन्नई, मदुरै, कन्याकुमारी और ऊटी जैसी जगहों पर होली सेलिब्रेट करने पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Ambala To Vrindavan Trip: होली पर अंबाला से वृंदावन के लिए बनाएं रोड ट्रिप, रास्ते में इन जगहों को एक्सप्लोर करें
आंध्र प्रदेश की होली (Holi In Andhra Pradesh)

दक्षिण भारत के अन्य राज्यों की तरह आंध्र प्रदेश में ही बड़े ही धूम-धाम के साथ होली मनाई जाती है। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में होली को 'मेदुरु होली' के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।
आंध्र प्रदेश की कई जगहों पर होली के मौके पर जुलूस निकलता है। जुलूस के दौरान लोग एक-दूसरे के साथ रंग-गुलाल फेंकते हैं। इस दौरान पारंपरिक संगीत और नृत्य भी होता है। होली के मौके पर कृष्ण भगवान के मंदिरों में भजन और कीर्तन भी होता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।