25 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह तैयारियां भी शुरू हो गई है। ऑफिस से लेकर मार्केट तक में होली की सजावट देखी जा सकती है। गावों से बड़े शहरों में नौकरी के लिए आए लोग होली पर अपने घर जाने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जो इस बार होली पर अपने घर नहीं जा रहे हैं।
ऐसे लोग जो होली पर अपने घर नहीं जा रहे हैं, उनके लिए हमने एक खास तैयारी की है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप होली पर मस्ती करने जा सकते हैं। यहां मजेदार गानों पर रंग-बिरंगे रंगों से खेलने का मजा अलग ही होता है। अगर आप भी दिल्ली में होली खेलने के लिए अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
होली खेलनी है, तो दोस्तों के साथ दिल्ली के यमुना घाट पहुंच जाइए। यहां होली खेलने के लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होगी। रंग बिरंगे रंग और ढोल की ताल पर नाचने का मजा और ज्यादा दोगुना हो जाएगा, जब आपको यहां लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- होली पर घर जाने के लिए बुक करानी है सस्ती फ्लाइट टिकट, इन टिप्स को करें फॉलो
होली पर मस्ती करनी है, तो रामलीला मैदान में वाटर गन ढोल का मजा लेने के लिए पहुंच जाएं। यहां होली सेलिब्रेशन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहां जाने के लिए आपको कोई पैसे नहीं देने होंगे। यहां सभी के लिए एंट्री फ्री है। इसलिए अगर होली पर अकेले फ्लैट या पीजी में रहने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे बेहतर है कि दोस्तों के साथ यहां जाने का प्लान बनाएं। (दोस्तों के साथ इन पैकेज के जरिए बनाएं घूमने का प्लान)
यहां होली की पार्टी मनाने के लिए आपको थोड़ा खर्चा करना होगा। क्योंकि यहां एंट्री फीस प्रति व्यक्ति 499 रुपये है। 24 और 25 मार्च को आप यहां होली खेलने जा सकते हैं। 24 मार्च को 2 बजे तक यहां पार्टी में मस्ती करने जा सकते हैं और 25 मार्च को आपको यहां शाम 6 बजे तक होली खेलने का मौका मिलेगा। यहां मस्ती के लिए पुल पार्टी, डीजे, ढोल और तरह-तरह के भोजन का मजा आप मात्र 500 रुपये में उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- इस ट्रेन की टिकट के साथ कर सकते हैं पूरे भारत में फ्री ट्रैवल, जानें कैसे
होली खेलने के लिए नई दिल्ली में स्थित ये जगह भी सबसे बेस्ट है। मात्र 499 में आप यहां होली फेस्टीवल का मजा उठा सकते हैं। इस बाल यहां होली की थीम हॉलीवुड संगीत उत्सव के नाम से है। यहां आप खाने-पीने से लेकर तरह-तरह के रंगों के साथ पूरे दिन मस्ती कर सकते है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।