जब बारिश की पहली बूंदें सूखी धरती को छूती हैं, तो शहर की भीड़ और शोर के बीच भी कुछ जगहें ऐसी होती हैं जो सुकून का दूसरा नाम बन जाती हैं। गुरुग्राम इस लिस्ट में शामिल है, हालांकि यह कॉरपोरेट्स, हाईराइज बिल्डिंग और ट्रैफिक के लिए जाना है। मगर मानसून के वक्त यहां का मिजाज कुछ अलग हो जाता है, झीलें जन्नत-सी लगने लगती हैं।
यहां पर मौजूद हरे-भरे गार्डन, झिलमिलाता पानी और ढेर सारा सुकून..मजा दोगुना कर देता है। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रही हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी झीलें के बारे में बताएंगे जहां पर अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं सुकून भरी जगहों के बारे में-
आप दमदमा झील को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकती हैं। यह जगह गुरुग्राम से लगभग 25 किमी दूर सोहना रोड के पास स्थित है। अरावली की पहाड़ियों के बीच बसी यह झील मानसून में बहुत खूबसूरत लगती है।
यहां आपको शांत माहौल, ठंडी हवा का मिलाजुला मजा मिलेगा। आप यहां दोस्तों के साथ कई तरह की एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकती हैं जैसे-पैंडल बोटिंग करना, झील किनारे पिकनिक, ट्रैकिंग, सनसेट आदि।
इसे जरूर पढ़ें- गुरुग्राम में इन रोमांटिक जगहों के बारे में कोई नहीं बताएगा आपको, यहां की खूबसूरती देती है दिल्ली के CP को टक्कर
यह झील गुरुग्राम से लगभग 15 किमी दूर है, लेकिन यह ज्यादा मशहूर प्लेस नहीं है। इसलिए यहां भीड़ नहीं होती और पानी भी साफ होता है।
अगर आप साफ-सुथरी जगह की तलाश में हैं तो यह जगह बेस्ट है, क्योंकि यहां नेचर वॉक, पिकनिक या जानवरों के साथ सुकून के पल बिता सकती हैं। हालांकि, यहां खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं है इसलिए आप साथ लेकर आ सकती हैं।
यह जगह झील के रूप में तो नहीं जानी जाती, लेकिन मानसून में यह पूरा इलाका जल से भर जाता है और झील जैसा नजर आता है। यहां देश-विदेश से सैकड़ों पक्षी आते हैं, खासकर बरसात में।
यह विडियो भी देखें
आप वीकेंड पर यहां जाने का प्लान बना सकती हैं, लेकिन यह थोड़ी दूर है। इसलिए अपना कंवैंस करके ही जाना सही रहेगा। आप यहां माइग्रेटरी बर्ड वॉचिंग, DSLR या फोन से वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी या बच्चों के साथ कुछ पल बिता सकती हैं।
यह जगह बहुत ही खूबसूरत है जहां हर तरफ हरियाली है। आप मानसून के वक्त इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकती हैं। यह हरियाणा की सबसे प्रसिद्ध बर्ड सेंचुरी में से एक है।
मानसून में यह झील पानी से लबालब हो जाती है और हरे पेड़ों के बीच से चिड़ियों की आवाजें दिल को सुकून देती हैं। आप यहां पर मौजूद बेंच पर बैठकर बारिश का लुत्फ उठा सकती हैं या नेचर वॉकिंग ट्रेल्स का मजा भी ले सकती हैं।
आप पटौदी झील को भी एक्सप्लोर करने के लिए भी जा सकती हैं। यह जगह गुरुग्राम से 40 किमी दूर है, जहां सुकून का खजाना छुपा है।
इस झील के आसपास गांव भी मौजूद है, जहां पर लोग रहते हैं तो यहां आपको आसानी से खाने-पीने की जगहें भी मिल जाएंगी। बेहतर होगा कि आप यहां पर खाना लेकर जाएं और ढेर सारे फोटो लेकर मजे लें।
इसे जरूर पढ़ें- वीकेंड में घूमने का प्लान है, तो गुड़गांव की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
इन जगहों पर आप सुबह जाएं, क्योंकि बारिश में रात में घूमना मुश्किल भरा हो सकता है। इसके अलावा, मजबूत सैंडर, शूज या चप्पल को भी वियर कर सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।