बिहार की ये जगहें हैं बहुत रोमांटिक, प्लान करें हनीमून

वेडिंग सीजन चल रहा है ऐसे में सभी कपल्स अपने हनीमून की प्लानिंग शादी होने से पहले ही करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, इस वक्त मौसम बहुत अच्छा है हम वादियों में आसानी से घूमने के लिए जा सकते हैं। ऐसे में कपल्स ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जहां पर मौसम में ठंडक हो, हरे-भरे पहाड़ हों, खूबसूरत नजारे के साथ सस्ता भी हो।
अगर आप भी ऐसी जगहों की तलाश में हैं, तो आप बिहार की हसीन और खूबसूरत वादियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। बता दें बिहार भारत के इतिहास में ऐतिहासिक, साहित्यिक और धार्मिक सभी स्तरों पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। असल में यूपी-बिहार को लोगों ने इतना बदनाम कर दिया है कि यहां हनीमून तो दूर घूमने के लिए भी नहीं सोचते....।
जबकि यहां एक से बढ़कर एक रोमांटिक, दर्शनीय और पर्यटन स्थल है। वैसे तो आप पूरे महीने बिहार घूम सकते हैं, लेकिन अगर आप चार दिन का हनीमून का प्लान बना रहे हैं, तो आप इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
राजगीर का बनाएं प्लान

बिहार का राजगीरकाफी खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहां पहाड़ों की हरियाली के बीच अनोखे दिलकश नजारे देखकर यकीनन आपका दिल खुश हो जाएगा। साथ ही, एक बार अगर आप यहां पहुंच गए तो आपको लगेगा ही नहीं कि बिहार घूमने रहे हैं।
राजगीर में बहुत-सी ऐसी जगहें हैं जहां आप शांति के कुछ पल अपने साथी के बिता सकते हैं। आप यहां गर्म कुण्ड, वेणुवन, पांडू पोखर, अजातशत्रु किला, राजगीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, मृग विहार, सोन भंडार गुफा आदि जगह घूम सकते हैं।
कैसे जाएं?
राजगीर आप रेल, सड़क और हवाई मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। आप यहां गया और पटना रेलवे स्टेशन से टेक्सी ले सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-बिहार में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगहें हैं सबसे बेहतरीन, जानें इस लेख में
रोहतास का बनाएं प्लान

बिहार में बहुत खूबसूरत जगह है और इस जगह का नाम रोहतास है। यहां एक से बढ़कर एक दर्शनीय स्थल हैं। पार्टनर के साथ कैमूर की पहाड़ी, किले, खूबसूरत झरने आपका मन मोह लेंगे। साथ ही, आपको कैमूर की पहाड़ियों पर जाते वक्त जंगलों, नदियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।
अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन है तो इसका भी लुत्फ उठा सकते हैं। आप यकीनन यहां की अद्भुत कारीगरी को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। रोहतासगढ़ का किला भी आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। ये किला जितना देखने में खूबसूरत है उतनी ही खूबसूरती इसके आसपास दिखाई देती है।
कैसे जाएं?
सासाराम आप ट्रेन, बस से आसानी से पहुंच सकते हैं और टैक्सी से बिहार का रास्ता तय कर सकते है।
सीतामढ़ी घूमने का बनाएं प्लान
सीतामढ़ी को सीता के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सीतामढ़ी के पुनौरा नामक स्थान पर जब राजा जनक ने खेत में हल जोते तो उस समय धरती से सीता का जन्म हुआ था और सीता के जन्म के कारण ही इस शहर का नाम सीतामढ़ी पड़ा।
सीतामढ़ी के प्रमुख पर्यटन स्थल जानकी स्थान मंदिर, हलेश्वर स्थान, उर्बीजा कुंड, बगही मठ, पंथ पाकड़ इत्यादि हैं। आप अपने पार्टनर के साथ यहां भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व को करें एक्सप्लोर

यह तो हम सभी को पता है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बिहार का अकेला टाइगर रिजर्व है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। आप यहां आकर प्रकृति की सुंदरता के बीच खोकर रह जाएंगे। मीलों तक फैले यहां की हरियाली को निहारते-निहारते आप थक जाएंगे लेकिन मन नहीं भरेगा।
यहां घूमने में आपको एक दिन पूरा लग जाएगा। इसके बाद आप चंपारण जिले की अन्य जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-बिहार के 4 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जिनका इतिहास है हजारों साल पुराना
कैसे जाएं?
यहां आप रेल और बस से आसानी से पहुंच सकते हैं क्योंकि यह चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया से करीब 70 किलोमीटर दूर है।
आप इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें और अपना एक्पीरियंस हमारे साथ जरूर साझा करें। हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसा जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।