herzindagi
image

Western Ghats Hill Stations: क्या आपने पश्चिमी घाट के इन शानदार हिल स्टेशन को एक्सप्लोर किया? जन्नत से कम नहीं

Hill Stations: अगर आप भी हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार देश के पश्चिमी घाट में स्थित इन शानदार और मनमोहक जगहों को डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-27, 12:33 IST

Top Hill Stations In Western Ghats: प्रकृति के बीच किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले हिल स्टेशन का ही रुख करते हैं।

देश में ऐसे कई टॉप क्लास हिल स्टेशन्स हैं, जहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। जैसे-शिमला, कुल्लू मनाली, औली, नैनीताल, गुलमर्ग, पहलगाम, गंगटोक यह दार्जिलिंग हिल स्टेशन को सैलानियों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

अगर आपसे यह पूछा जाए कि क्या आपने कभी देश के पश्चिमी घाट में स्थित खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन्स का दीदार किया है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा?

इस आर्टिकल में हम आपको पश्चिमी घाट में स्थित कुछ शानदार हिल स्टेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

पश्चिमी घाट किसे कहते हैं? (About Western Ghats)

About Western Ghats

पश्चिमी घाट में स्थित हिल स्टेशन के बारे में जानने से पहले आपको यह बता देते हैं कि यह गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा से लेकर गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल से कन्याकुमारी तक फैला हुआ है। पश्चिमी घाट, खूबसूरत हिल स्टेशन्स के साथ-साथ जैविक विविधता के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध माना जाता है। आइए अब कुछ टॉप हिल स्टेशन्स के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: South India Travel: ठंड से दूर दिसंबर में साउथ इंडिया की इन गर्म जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

महाबलेश्वर (Mahabaleshwar)

Mahabaleshwar

देश के पश्चिमी घाट में स्थित किसी शानदार और लोकप्रिय हिल स्टेशन का जिक्र होता है, तो कई लोग सबसे पहले महाबलेश्वर ही पहुंचते हैं। महाबलेश्वर, महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित एक शानदार और मनमोहक हिल स्टेशन है। महाबलेश्वर को ग्रीष्मकालीन राजधानी भी माना जाता है।

महाबलेश्वर को महाराष्ट्र के साथ-साथ देश का सबसे बेहतरीन हिल स्टेशन माना जाता है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत भी माना जाता है। यहां स्थित हरियाली, सुंदर पार्क और लुभावने नजारे चंद मिनटों में आपका मन मोह लेंगे। यहां स्थित महाबलेश्वर मंदिर को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। सर्दी और मानसून में यहां भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।   

यह विडियो भी देखें

वायनाड (Wayanad)

Wayanad

दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित वायनाड को देश का एक खूबसूरत और टॉप हिल स्टेशन माना जाता है। पश्चिमी घाट में स्थित वायनाड में हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

वायनाड में स्थित मनमोहक वॉटरफॉल, चाय-कॉफ़ी के बागान, ऐतिहासिक और प्राचीन गुफाएं, द्वीप और मंदिर सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। वायनाड को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। इसे दक्षिण भारत का टॉप हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। यहां बाणासुर बांध, चेम्बरा पीक, कुरुव द्वीप और सूचिपारा फॉल्स जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कूर्ग (Coorg)

Coorg

देश के दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में स्थित कूर्ग पश्चिमी घाट में स्थित एक शानदार और खूबसूरत हिल स्टेशन है। कूर्ग की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे 'भारत के स्कॉटलैंड' के नाम से भी जाना जाता है।

समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद कूर्ग प्रकृति प्रेमियों के लिए हसीन जन्नत माना जाता है। कूर्ग में स्थित चाय-कॉफ़ी के बागान, एबी वॉटरफॉल, राजा की सीट, ताडियनडामल पीक, केर झील और मदिकेरी किला सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करते हैं। कूर्ग बारापोल नदी में व्हाइट रिवर राफ्टिंग के लिए भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: दिसंबर की सर्दी में पार्टनर संग देश की इन रोमांटिक जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं, लम्हा यादगार रहेगा

येलागिरी (Yelagiri)

Yelagiri

देश के पश्चिमी घाट घाट में स्थित येलागिरी, तमिलनाडु का एक खूबसूरत और टॉप हिल स्टेशन है। येलागिरी का शांत और शुद्ध वातावरण सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। येलागिरी, प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है।

येलागिरी, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। यहां कई पर्यटक ट्रेकिंग, हाईकिंग, कैम्पिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।