Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:54 PM IST

लखनऊ से 400 किलोमीटर की दूरी पर हैं ये 4 खूबसूरत हिल स्टेशन, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के साथ जाएं घूमने

जून का महीना गर्मी का होता है और इस दौरान बच्चों के स्कूलों में छुट्टियां भी होती हैं। ऐसे में पेरेंट्स की सबसे ज्यादा इस बात की चिंता होती है कि इस बार छुट्टी में कहां घूमने जाएं। अगर आप लखनऊ में रहते हैं और बच्चों के घूमने के लिए कुछ जगहों की तलाश में हैं तो यहां कुछ खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जानें।
Updated:- 2026-06-10, 17:27 IST
image

नवाबों का शहर लखनऊ अपनी ऐसतिहासिक इमारतों के लिए जितना मशहूर है उतना ही अपनी संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। न जाने कितनी ऐतिहासिक इमारतों से भरपूर यह शहर प्राचीन काल से ही अपनी अदब और तहजीब का नामीना प्रस्तुत करता आया है। जितनी खूबसूरत यहां की इमारतें हैं वैसी ही इस जगह की संस्कृति और खाने की चीजें भी हैं। वैसे तो ये शहर अपने आप में बहुत खूबसूरत है, लेकिन गर्मी के मौसम में यहां का मौसम बहुत गर्म हो जाता है। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में सभी किसी ऐसी जगह की तलाश में होते हैं जहां सुकून के साथ कम गर्मी हो और बच्चों की छुट्टियों का पूजा मजा भी उठाया जा सके। अगर बात घूमने की हो तो भला गर्मी में कौन हिल स्टेशन नहीं जाना चाहेगा। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं लखनऊ से 400 किलोमीटर से भी कम की दूरी पर स्थित ऐसे हिल स्टेशन के बारे में जो दिखने में खूबसूरत होने के साथ गर्मी से राहत भी दिलाएंगे। आइए जानें ऐसे हिल स्टेशन के बारे में।

नैनीताल, उत्तराखंड

places to visit near lucknow

लखनऊ से लगभग 381 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह हिल स्टेशन वास्तव में बहुत खास है और लखनऊ की गर्मी से आपको राहत भी दिला सकता है। इस स्थान के मुख्य आकर्षण नैनी झील, स्नो व्यू पॉइंट, टिफिन टॉप हैं। इस जगह पर जाकर आप बच्चों के साथ छुट्टियों का पूरा मजा उठा सकती हैं। नैनीताल उत्तराखंड में कुमाऊं पहाड़ियों की तलहटी में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है और लखनऊ के पास सबसे ज़्यादा घूमे जाने वाले हिल स्टेशनों में से एक है। नैनीताल का मौसम साल भर सुहावना रहता है, इसलिए यह फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां घूमने के लिए मौसम पूरे साल अनुकूल है, लेकिन गर्मी के लिए यह बेस्ट जगहों में से एक है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल की इन 3 जगहों पर जाने से आज भी डरते हैं लोग, क्या आप गए हैं?

भीमताल, उत्तराखंड

भीमताल एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसकी खासियत यहां का शांत और अनोखा माहौल है। यहां की सुंदर भीमताल झील, पैडल बोटिंग, बर्ड वाचिंग और प्रकृति के बीच सैर करने का एक अलग मजा होता है। लखनऊ से महज 367 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद भीमताल अपने आप में ही खूबसूरती को समेटे हुए है। ओक, चीड़ और झाड़ियों के घने जंगलों से घिरी यह जगह अपने कुछ प्राचीन मंदिरों के लिए भी जानी जाती है। इस बार गर्मी की छुट्टियों में आप भी बच्चों के साथ इस जगह का मजा उठा सकती हैं।

चंपावत, उत्तराखंड

champawat near uttarakhand

चंपावत उत्तराखंड की सबसे सबसे कम आबादी वाले जिलों में से एक है। भारत के उत्तराखंड राज्य के पूर्वी हिस्से में बसा चंपावत एक बेहद खूबसूरत जिला है, जहां इतिहास, प्रकृति, पौराणिक कथाएं और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। कुमाऊं क्षेत्र में हिमालय की शानदार पहाड़ियों से घिरा चंपावत, उत्तराखंड की उन जगहों में से एक है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर आप भीड़ वाली जगहों से हटकर कुछ नई जगह की तलाश में हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह लखनऊ से लगभग 367 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से लगभग 300 किमी की दूरी पर है खूबसूरत नौकुचियाताल हिल स्टेशन

नौकुचियाताल, उत्तराखंड

नौकुचियाताल, झील के किनारे बसा एक छोटा और खूबसूरत गांव है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है जो शुद्ध प्रकृति की गोद में शांति और सुकून की तलाश में हैं। यह जगह मुख्य रूप से अपनी नौ कोनों वाली झील के लिए प्रसिद्द है, जो 1 किलोमीटर लंबी और 40 मीटर गहरी है। अगर आप लखनऊ में रहते हैं तो इस बार गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के साथ यहां जरूर घूमने जाएं। यह लखनऊ से 368 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

अगर आप भी थोड़े सुकून की तलाश में हैं तो इस बार गर्मी की छुट्टियों में इन जगहों पर बच्चों के साथ जरूर जाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।