तमिलनाडु के इन हिल स्टेशन्स को जरूर करें एक्सप्लोर

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में तमिलनाडु के उन हिल स्टेशन्स के बारे में बताने वाले हैं जहां आप अपने वेकेशन में जा सकती हैं।</span>
Updated:- 2022-11-30, 15:03 IST
hill stations in tamil nadu in hindi

हम सभी को पहाड़ी इलाके बहुत पसंद होते हैं लेकिन अक्सर जब भी बात पहाड़ों की आती है तो सभी को उत्तराखंड की याद आती है। उत्तराखंड की जगह भारत के अन्य राज्य भी हैं जहां पर आप पहाड़ों का मजा ले सकती हैं और इन्हीं जगहों में से एक है तमिलनाडु। आज हम आपको तमिलनाडु के कुछ ऐसे हिल स्टेशन्स के बारे में बताने वाले हैं जहां आप घूमने जा सकती हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये हिल स्टेशन्स।

कुन्नूर

coonoor

कुन्नूर तमिलनाडु का बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है जहां आपको हरी-भरी और धुंध भरी घाटियां हैं। यह घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। अगर आप प्रकृति को सामने से महसूस करना चाहते हैं तो यह जगह बेस्ट है क्योंकि यह बहुत ही शांत जगह है और हर कोई भीड़ से अलग एक शांत जगह की तलाश में होता है।

यह ऊटी से 17 किलोमीटर दूर है। अगर आप यहां जाते हैं तो डॉल्फिन नोज, सिम्स पार्क, केटी वैली, सेंट कैथरीन फॉल्स और हिडन वैली जैसे चीजों को बिलकुल भी मिस न करें।(भारत में आइलैंड्स के बारे में जानें)

इसे जरूर पढ़ें-शिव भक्तों के लिए भारत में सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिर

कोटागिरी

kotagiri

हम सभी एक ऐसी जगह जाना चाहते है जो सुंदर भी हो, शांत भी हो और ऐसी हो जहां जाकर आप अपनी सारी टेंशन भूल जाएं और आपका दिल खुश हो जाएं। ऐसे ही एक जगह है तमिलनाडु का कोटागिरी। कोटागिरी का मुख्य आकर्षण इसका सुंदर नजारा है जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचे रखता है।

यह तमिलनाडु का पुराना हिल स्टेशन है और यहां की चाय और कॉफी की खेती, ट्रैकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग बहुत ही फेमस है। यह तमिलनाडु की सबसे ठंडी जगहों में चौथे नंबर में आता है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी अच्छी जगह पर जाना चाहते हैं तो कोटागिरी जरूर जाएं।

कोल्ली हिल्स

kolli hills

कोल्ली हिल्स तमिलनाडु के बेस्ट पर्यटन में से एक है। इसे कोल्ली मलाई के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप यहां जाते हैं तो अरापलेश्वर मंदिर जरूर जाएं क्योंकि यहां का द्रविड़ियन स्टाइल आर्किटेक्चर आकर्षण का केंद्र है।

यहां की और भी कई चज़ेन जहां जिन्हें आप एन्जॉय कर सकती हैं जैसे- रॉक पिलर व्यूपॉइंट, टैम्पकोल मेडिसिनल फार्म, एट्टुकई अम्मन मंदिर, सिद्ध गुफाएं और वासालुरपट्टी बोट हाउस। अगर आप तमिलनाडु जाते हियँ तो इन जगहों पर जाना बिलकुल भी न भूलें।

इसे जरूर पढ़ें-परिवार के साथ गोवा जाने वाली हैं तो इन 5 Beaches से रहें दूर

क्या आप तमिलनाडु गए हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।