मनाली में इन कैफे में नहीं गई तो अधूरी रह जाएगी आपकी ट्रिप

हिल स्टेशन पर जाना किसे अच्छा नहीं लगता। यकीनन हिल स्टेशन आपको रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिन्दगी से एक ब्रेक दिलवाते हैं और आपके मन को सुकून पहुंचाते हैं। पर कुछ लोग मानते हैं कि हिल स्टेशन में आपके दिल को जरूर खुश कर दें, लेकिन वह आपके पेट को खुश नहीं कर पाते। क्योंकि ऐसी जगहों पर आपको मन-मुताबिक खाने-पीने की जगहें कम ही मिलती हैं। आपकी यह सोच सही है, लेकिन पूरी तरह नहीं। ऐसी कई हिल स्टेशन हैं, जहां पर आपको अपनी ईटिंग हैबिट के साथ समझौता करना पड़े, लेकिन मनाली उनमें से नहीं है। मनाली में आपको सिर्फ बेहतरीन ढाबे ही नहीं, बल्कि कुछ लाजवाब कैफे भी मिल जाएंगे। जहां पर आप मनाली के बेहतरीन दृश्यों को देखते हुए लाजवाब खाने का लुत्फ उठा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- हिमाचल के इस गांव में बसती है जन्नत, कई बड़ी शख्सियतों के लिए खास रहा है ये गांव
मनाली में ऐसे एक नहीं बल्कि कई कैफे हैं, जो अपने लजीजदार खाने और मनलुभावन प्राकृतिक दृश्यों के कारण काफी मशहूर हैं। अगर आप भी मनाली गई हैं तो आपको एक बार इन कैफे में जरूर जाना चाहिए। यकीन मानिए, इन कैफे में आपको खाने का एक अलग ही आनंद महसूस होगा। तो चलिए आज हम आपको मनाली के कुछ बेहतरीन कैफे के बारे में बता रहे हैं-
द लेजी डॉग

ओल्ड मनाली के मनु मंदिर रोड पर स्थित यह कैफे यकीनन मनाली के बेहतरीन कैफे मंे से एक है। इस कैफे का खाना व व्यू दोनों ही जबरदस्त हैं। दरअसल यह कैफे ओल्ड मनाली में ब्यास नदी के तट पर स्थित है। यहां पर बैठकर आप बेहतरीन नजारों का आनंद लेते हुए फैमिली के साथ ब्रेकफास्ट कर सकती हैं। लेजी डॉग कैफ़े की शुरुआत दिल्ली में रेस्त्रां चलाने वाले एक व्यक्ति गोपाल कौशिक ने की थी। यहां पर आप नाश्ते एग डिशेज, बुरिटोस और सैंडविच का आनंद ले सकती हैं। वैसे यह ग्रिल्ड ट्राउट के लिए सबसे अच्छी तरह से जाना जाता है।
इसके अलावा कैफे में चाइनीज, जापानी, कोरियाई और थाई व्यंजन भी परोसे जाते हैं। यहां पर आकर लोग भारतीय थली, बटर चिकन और चिकन करी का स्वाद जरूर चखते हैं। वैसे कैफे में पारंपरिक शाकाहारी व्यंजन भी मिलते हैं।
ड्रिफ्टर्स कैफे

ड्रिफ्टर्स मनाली में उन कैफे में से एक है जो आपको सबसे अच्छा नाश्ता परोसते हैं। यहां पर आपको चिली हनी पोटैटो, चिली चीज़, एग बेनेडिक्ट और एग फ्लोरेंटाइन को एक बार जरूर टेस्ट करना चाहिए। वैसे तो यहां पर कई डिलिशियस फूड मिलते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो वहां पर अपने टेस्ट के अुनसार भी अपने लिए व्यजंन तैयार करवा सकती हैं।
कैफे के अंदर एक बार भी है। ड्रिफ्टर्स कैफे ओल्ड मनाली में मनु मंदिर के रास्ते पर स्थित है।
कैफे 1947

मनाल्सु नदी के तट पर स्थित यह मनाली का पहला संगीत कैफे है। यह अकेला ऐसा कैफे है जो मनाली में पूरा साल ओपन रहता है। अगर आप फूड के साथ-साथ म्यूजिक लवर हैं तो आपको एक बार इस कैफे में जरूर जाना चाहिए। वैसे तो आपको यहां पर कई बेहतरीन डिशेज मिलेंगी, लेकिन अगर आप वहां जा रही हैं तो चॉकबोर्ड पर लिखी उस दिन की स्पेशल डिश का आनंद जरूर लें।
इसे जरूर पढ़ें- शादी से पहले लड़कियों को जरूर करने चाहिए ये 5 रोड़ ट्रिप
जॉनसन कैफे

अगर मनाली ट्रिप में आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो आप इस जॉनसन कैफे में जा सकती हैं। हडिम्बा देवी मंदिर के रास्ते में स्थित यह कैफे मनाली के सबसे महंगे कैफे में से एक है। जॉनसन होटल व कैफे 1917 से मनाली के सबसे बेहतरीन कैफे में से एक है। जॉनसन कैफे मनाली ट्राउट की 10 से अधिक preparation को परोसने के लिए जाना जाता है। अगर आप भी मनाली गई हैं तो जॉनसन कैफे की ट्राउट मछली का स्वाद चखना ना भूलें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।