Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

बर्डवॉचिंग करना लगता है अच्छा तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर

अगर आपको नेचर के करीब रहना और बर्डवॉचिंग करना अच्छा लगता है तो आपको इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
Updated:- 2023-12-02, 18:04 IST
best birdwatching places

ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें प्रकृति के करीब रहना और उसे निहारना बेहद अच्छा लगता है। इसलिए, जब भी उन्हें समय मिलता है तो वे ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जहां पर वे बेहद सुकून महसूस करें और उन्हें प्रकृति के करीब होने का अहसास हो। ऐसे लोगों को अक्सर बर्ड वॉचिंग करने में भी काफी आनंद आता है। चूंकि भारत 1300 से भी ज्यादा पक्षियों की प्रजाति का घर है तो यहां पर बर्डवॉचिंग का अपना एक अलग ही मजा है।

हो सकता है कि आप भी अपनी छुट्टी के दिन किसी ऐसी जगह पर जाने का मन बना रहे हों, जहां पर आप फुरसत के पलों में बैठकर बर्डवॉचिंग कर सकें तो आप कुछ खास जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं-

नल सरोवर बर्ड सैन्चुरी (Nal Sarovar Bird Sanctuary)

Nal Sarovar Bird Sanctuary

नल सरोवर बर्ड सैन्चुरी गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद से लगभग 64 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। यह अभयारण्य देश की सबसे बड़ी प्राकृतिक मीठे पानी की झीलों में से एक नल सरोवर झील के आसपास मौजूद है।  यहां पर आपको विभिन्न प्रकार की पक्षी की प्रजातियों को बेहद ही करीब से देखने का मौका मिलेगा। यह बर्ड सैन्चुरी पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियों का घर है, जिनमें राजहंस, पेलिकन, गीज़, क्रेन, बत्तख और कई अन्य शामिल हैं। सर्दियों के मौसम के दौरान यहां साइबेरिया, मध्य एशिया और यूरोप जैसे क्षेत्रों से भी पक्षी आते हैं।

इसे भी पढ़ेंः नेचर लवर के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं देश की ये बर्ड सेंचुरी

ईगलनेस्ट सैन्चुरी (Eaglenest Sanctuary)

अरुणाचल प्रदेश में स्थित ईगलनेस्ट सैन्चुरी में पक्षी की 454 प्रजातियां देखी जा चुकी हैं। ईगलनेस्ट सैन्चुरी बर्डवॉचिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। पक्षी देखने वालों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है। यहां पर कई दुर्लभ और लुप्तप्राय पक्षी की प्रजातियों को देखा जा सकता है। सहित अपनी महत्वपूर्ण पक्षी विविधता के लिए जाना जाता है। ईगलनेस्ट वह स्थान है जहां लुप्तप्राय पक्षी बुगुन लिओसिचला को पहली बार 1995 में खोजा गया था। यहां पाए जाने वाले पक्षियों में बुगुन लिओसिचला, वार्ड्स ट्रोगोन और स्केलेटर्स मोनाल शामिल हैं। अगर आप यहां पर जाना चाहते हैं तो नवंबर और मई के बीच जाएं।  

थट्टेकड़ बर्ड सैन्चुरी (Thattekad Bird Sanctuary)

Thattekad Bird Sanctuary

भारत के केरल राज्य में स्थित थट्टेकड़ बर्ड सैन्चुरी पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए घूमने की एक बेहतरीन जगह है। यह कोच्चि से लगभग 48 किलोमीटर उत्तर पूर्व में एर्नाकुलम जिले के कोठामंगलम तालुक में स्थित है। यह बर्ड सैन्चुरी ओरिएंटल डार्टर, इंडियन हॉक कुक्कू और शानदार सीलोन फ्रॉगमाउथ जैसी पक्षियों की कई खूबसूरत प्रजातियों का निवास है। यह बर्ड सैन्चुरी विभिन्न प्रकार की कोयलों का भी निवास स्थान है और इसके एक हिस्से को कोयल पैराडाइज के नाम से जाना जाता है।

रंगनाथिटु बर्ड सैन्चुरी (Ranganathittu Bird Sanctuary)

कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम में स्थित रंगनाथिटु बर्ड सैन्चुरी पक्षी प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है क्योंकि यहां पर पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती है। यह राज्य में सबसे बड़ी बर्ड सैन्चुरी हैं और कावेरी नदी के तट के पास स्थित है। यहां रहने वाली पक्षियों की 170 प्रजातियों में से सबसे उल्लेखनीय पेंटेड स्टॉर्क, कॉमन स्पूनबिल, एशियन ओपनबिल स्टॉर्क, ब्लैक-हेडेड इबिस और वूली-नेक्ड स्टॉर्क हैं।  

इसे भी पढ़ेंः गुरुग्राम में आसपास मौजूद इन बेहतरीन जगहों पर वीकेंड को करें पूरी तरह एन्जॉय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।