
केरल को उसके बीचेस, टी गार्डन, वाटरफॉल और वाइल्डलाइफ के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां पर कई खूबसूरत झीलें भी हैं। इन झीलों के शांत पानी पर एक यादगार क्रूज का आनंद लेना और शांत माहौल को महसूस करने का अपना एक अलग ही अहसास है। केरल को भगवान का अपना देश यूं ही नहीं कहा जाता है। यह सच में आपको धरती पर स्वर्ग के होने का अहसास करवाता है। यहां लगभग 34 झीलें हैं, जहां पर आप वाटर स्पोर्ट्स से लेकर बोट रेसेज को एन्जॉय कर सकते हैं। अगर आप केरल घूमने के लिए जाते हैं तो आपको यहां की झीलों को भी जरूर देखना चाहिए। यहां पर आप काफी कुछ नया एक्सपीरियंस कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेा में हम आपको केरल में मौजूद खूबसूरत झीलों के बारे में बता रहे हैं-

इसे केरल के बैकवाटर के गेटवे के रूप में भी जाना जाता है। अष्टमुडी झील केरल की दूसरी सबसे बड़ी झील है और 1700 वर्ग किमी में फैली हुई है। इस झील को मछलियों की लगभग 100 प्रजातियों और लगभग 60 एविफ़ुना प्रजातियों का घर कहा जाता है। झील के किनारों पर नारियल के पेड और कस्बों और गांवों तक फैले ताड़ के पेड़ हैं। यहां पर हाउसबोट क्रूज़ के माध्यम से कई द्वीपों का भ्रमण किया जा सकता है। यह झील हनीमून कपल्स के बीच काफी पॉपुलर है।
1895 में मुल्लापेरियार नदी पर बांध के निर्माण के बाद बनी पेरियार झील यकीनन बेहद ही खूबसूरत है। यहां पर पर्यटक नाव की सवारी के जरिए वन्य जीवन को देखने का आनंद लेते हैं। सुंदर पेरियार झील का किनारा उस स्थान के रूप में जाना जाता है जहां जानवर अपनी प्यास बुझाने आते हैं।
इसे भी पढ़ें: केरल के इन 4 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर जरूर घूमने जाएं
यदि आप कोवलम जा रहे हैं, तो आपको वेल्लयानी झील को भी एक बार जरूर देखना चाहिए। मीठे पानी की यह झील त्रिवेन्द्रम से सिर्फ 9 किमी दूर है। झील का पानी इतना साफ है कि यह चांदनी रात में एक शीशे की तरह चमकता है। ऐसा कहा जाता है कि इस झील का निर्माण तब हुआ जब एक भिखारी ने एक ध्यानमग्न संत से पानी मांगा। ओणम के दौरान यहां पर बोट रेस की जाती है। उस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक यहां आते हैं।

वेम्बनाड झील केरल की सबसे बड़ी झील है। इसे केरल की सबसे लोकप्रिय झीलों में से एक है। कोट्टायम से लगभग 15 किमी दूर, यह भारत की सबसे लंबी झील है। 200 वर्ग किमी में फैली यह झील कई नदियों का एक प्रमुख संगम स्थल है। वेम्बनाड को नेहरू ट्रॉफी बोट रेस के लिए भी जाना जाता है। यह झील हाउसबोट क्रूज़, मछली पकड़ने और पक्षी को देखने के लिए भी काफी प्रसिद्ध है।
अक्कुलम झील केरल की महत्वपूर्ण झीलों में से एक है। तिरुवनंतपुरम के हलचल भरे शहरी दृश्यों के बीच अक्कुलम झील आपको एक ताजगी का अहसास करवाती है। कई स्थानीय लोग और पर्यटक आराम के पलों की तलाश में या नाव की सवारी का आनंद लेने के लिए इसके तटों पर आते हैं।
इसे भी पढ़ें: ऊटी की इन 5 खूबसूरत जगहों को 'वादियों की रानी' कहा जाता है
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।