जानिए वर्ल्ड फेमस स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से जुड़े कुछ इंटरस्टिंग फैक्ट्स

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी एक वर्ल्ड फेमस स्टैच्यू है, जिसे अमेरिकी स्वतंत्रता का स्थायी प्रतीक के रूप में देखा जाता है। यह यूएसए में एक प्रसिद्ध मील का पत्थर है, जिसे दुनियाभर के सबसे प्रसिद्ध आइकन में से एक माना जाता है। यह स्टैच्यू भले ही अमेरिका में स्थित है, लेकिन इसे अमेरिकी स्वतंत्रता की याद में फ्रांसीसी लोगों द्वारा इसे उपहारस्वरूप दिया गया था। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का निर्माण फ्रांस और यूएसए ने मिलकर किया था। जहां, स्टैच्यू के बेस का निर्माण अमेरिकी लोगों द्वारा किया गया था, जबकि इस स्टैच्यू के अन्य हिस्सों को बनाने और इसे असेंबल करने के जिम्मेदारी फ्रांसीसी लोगों की थी। हालांकि, इस बात के बारे में तो अधिकतर लोगों को पता है, लेकिन क्या आप स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के बारे में बस इतना ही जानती हैं। अगर यह सच है तो चलिए आज हम आपको इस वर्ल्ड फेमस स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के बारे में कई इंटरस्टिंग फैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-
फ्रांस के लोगों का उपहार

इस मूर्ति का निर्माण कॉपर से किया गया। फ्रांस के लोगों से संयुक्त राज्य के लोगों के लिए एक उपहार, फ्रांसीसी मूर्तिकार फ्रेडेरिक अगस्टे बार्थोल्डी द्वारा डिजाइन किया गया था और गुस्ताव एफिल द्वारा बनाया गया था। इसे बनने में लगभग 9 साल से भी अधिक वक्त लगा था। इस स्टैच्यू से जुड़ा एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि यह किसी पुरूष नहीं बल्कि एक महिला की मूर्ति है, जिसे मूर्तिकार ने अपनी मां के चेहरे के आधार पर बनाया था।
स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का पूरा नाम

इस विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू को पूरी दुनिया में आमतौर पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी कहकर ही पुकारा जाता है। हालांकि, बहुत कम लोगों को इस बात का पता है कि इस स्टैच्यू का पूरा नाम Liberty Enlightening the world है।
चार महीने में हुआ रि-असेंबल

यह मूर्ति जुलाई 1884 में फ्रांस में बनकर तैयार हुई थी और 17 जून, 1885 को फ्रांसीसी फ्रिगेट इसेरे पर न्यूयॉर्क हार्बर पहुंची। ट्रेवलिंग के दौरान, मूर्ति को 350 टुकड़ों में विभाजित किया गया और 214 क्रेटों में पैक किया गया। जब इस मूर्ति के टुकड़े अमेरिका पहुंचे तो सभी हिस्सों को फिर से असेंबल करने में लगभग 4 महीने लग गए।
अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की लिखी है तारीख

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के एक हाथ में मशाल तो दूसरे हाथ में एक किताब है। इस किताब पर अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई 1776) की तारीख रोमन में लिखी हुई है। यह कुछ इस तरह से है- JULY IV MDCCLXXVI
इसे ज़रूर पढ़ें-8 मंजिला भारत माता मंदिर: हर मंजिल की है अपनी एक अलग कहानी
मुकुट का है अपना महत्व

आपने अगर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की तस्वीरको ध्यान से देखा होगा तो आपने नोटिस किया होगा कि मूर्ति के मुकुट पर 7 स्पाइक्स हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन स्पाइक्स का अपना एक अलग अर्थ या महत्व है। दरअसल, यह स्पाइक्स दुनिया के 7 महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करती हैं और प्रत्येक स्पाइक की लंबाई 9 फीट और वजन लगभग 150 पाउंड है। वहीं उसके क्राउन में 35 खिड़कियां हैं।
879 नंबर का जूता

क्या आपको पता है कि लेडी लिबर्टी 879 नंबर का जूता पहनती है और उसकी कमर 35 फुट की है।
354 हैं सीढ़ियां
अगर आप स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को अधिक करीब से देखना चाहती हैं तो आपको 354 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। दरअसल, एक व्यक्ति को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के शीर्ष तक 354 सीढ़ियां पैदल चलना पड़ता है। मूर्ति के अंदर उसके सिर तक पहुंचने का रास्ता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-इन कारणों से खास है पंजाब का अबोहर शहर, जानिए
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- www.nps.gov,pinimg.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।