
भारत में केवल हिमालयी क्षेत्रों और कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर ही बर्फ गिरती है। इसलिए लोगों के लिए यह खास और अगल देखने लायक चीज होती है। बर्फ गिरते हुए देखना और बर्फ से ढकी सड़कों पर चलना लोगों को अच्छा लगता है। इसलिए सर्दियों में अक्सर लोग ऐसी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। बर्फ में खेलने, स्कीइंग, और स्नोमैन बनाने जैसे चीजें करना बच्चों और युवाओं दोनों को ही पसंद होता है और ऐसी चीजें वह उन लोकेशन पर कर सकते हैं, जहां भारी बर्फबारी होती हो।
अभी भी कई लोग हैं, जो बर्फ का नजारा देखने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप 15 से 30 जनवरी के बीच स्नोफॉल प्लेसिस खोज रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको देश की फेमस जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

अगर आपको ज्यादा बर्फ देखनी है, तो इस समय आप मनाली में जा सकते हैं। जनवरी का महीना मनाली में बर्फबारी का सबसे अच्छा समय है। यहां पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ जनवरी में जाती है, क्योंकि इस समय ही बर्फ ज्यादा पड़ती है। अगर आप 15 से 30 जनवरी के बीच में बर्फ का नजारा देखने के लिए जगह ढूंढ रहे हैं, तो बिना सोचे समझे आप मनाली जाने का प्लान बना लें। क्योंकि इस समय यहां बर्फ की मोटी परत सड़कों, घरों, पेड़ों और पहाड़ों पर जमी हुई है।

जनवरी के महीने में बर्फ के लिए आप कश्मीर भी जा सकते हैं। क्योंकि यहां आपको गिरी हुई बर्फ तो देखने को मिलेगी ही, साथ में लाइव बर्फबारी का नजारा भी आप देख पाएंगे। हालांकि बर्फ के साथ-साथ यहां लोगों को कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है। इस समय कश्मीर में पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंची हुई है। क्योंकि ठंड के कारण डल लेक और झरने भी जम गए हैं। अगर कुछ अनोखा नजारा देखना है, तो कश्मीर आपके लिए बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें- मनाली के पास इन 3 जगहों पर दिसंबर में देख पाएंगे बर्फ, स्नोफॉल लवर्स ट्रिप प्लान करने से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

इस समय उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित औली हिल स्टेशन पर अच्छी बर्फबारी हुई है। लेकिन यहां आपको कश्मीर या मनाली जैसी हाल देखने को नहीं मिलेगा। अगर आप अभी 3 से 4 दिनों के बीच बर्फ का नजारा देखना चाहते हैं, तो अभी जा सकते हैं। क्योंकि, हो सकता है कि 30 जनवरी तक यहां बर्फबारी न हो। आप मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी को फॉल करके यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।
अभी उत्तराखंड में मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल से लेकर औली तक पहाड़ी जगहें बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।