Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:09 PM IST

Perfect Snowfall Getaways: शिमला से लेकर केदारनाथ तक बर्फ की सफेद चादर से ढके ये पहाड़, घूमने से पहले एक बार देख लें यहां का मनमोहक नजारा

केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ में भी भारी बर्फबारी हुई है। हालांकि, आप यहां घूमने नहीं जा सकते, क्योंकि यहां के कपाट बंद कर दिए गए हैं। लेकिन इसके अलावा और भी कई पहाड़ी जगहों पर बर्फबारी हुई है।
Updated:- 2024-12-09, 15:41 IST
shimla to kedarnath best snowfall destinations to visit in december

सीजन की पहली बर्फबारी जिन लोगों को लाइव देखने का मौका मिला है, वाकई उनके लिए यह सपने की तरह होगा। हिमाचल प्रदेश की कई पहाड़ी जगहों पर सीजन की पहली बर्फबारी देखी गई है। इस खबर को सुनते ही अब लोगों के मन में पहाड़ों पर घूमने जाने की इच्छा और भी ज्यादा बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों पर दिसंबर की शुरूआत में ही बर्फ की सुंदर चादर देखना एक सपने की तरह लग रहा है। अगर आप दिसंबर में बर्फ का नजारा देखने के लिए पहाड़ों पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार यह आर्टिकल पढ़ लें।

शिमला में टूटा रिकॉर्ड

shimla

शिमला जाने वाले लोगों को अब बर्फ देखने के लिए दिसंबर के अंत तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली है। हैरानी वाली बात यह है कि शिमला में 1990 के दशक के बाद पहली बार दिसंबर की शुरुआत में बर्फबारी हुई है।

shimla snow

अक्सर यहां बर्फबारी दिसंबर के अंत और जनवरी के शुरुआत होती है। कई सालों के बाद यह पहली बार हुआ है, जब यहां दिसंबर की शुरुआत में स्नोफॉल हुआ है। पहली बार शिमला गए लोगों के लिए, दिसंबर एक सपने की तरह हो गया है। आप भी शिमला में दिसंबर के महीने में बर्फबारी का नजारा देखने जा सकते हैं। शिमला में सैर करने गए पर्यटक बर्फबारी का जमकर मजा उठा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- मनाली के पास इन 3 जगहों पर दिसंबर में देख पाएंगे बर्फ, स्नोफॉल लवर्स ट्रिप प्लान करने से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

किन्नौर

kinnau snow

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बर्फबारी की खबर सुनते ही पर्यटक यहां घूमने का प्लान बनाने लगे हैं। शिमला से किन्नौर लगभग 7 घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां भी बर्फबारी की वजह से सड़क, मकान और गाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। यहां का नजारा इतना ज्यादा सुंदर है कि यहां से वापस आने का आपका मन नहीं होगा।

मनाली

manali

मनाली जैसी जगहों पर घूमने गए लोगों को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इतनी जल्दी इन जगहों पर बर्फबारी का नजारा देखने को मिलेगा। खुशी की बात यह है कि समय से पहले ही बर्फबारी की वजह से अब यहां पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगेगी। मनाली के साथ-साथ आसपास के कई इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी नवंबर में हो गई है। दिसंबर में बर्फ कहां देखने को मिलेगी, यह सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यहां चारो तरफ आपको बर्फ का नजारा देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- कश्मीर में स्नोफॉल की खबर सुनकर घूमने के लिए बेताब हो गए हैं आप, तो जानें इस समय कहां देखने को मिलेगी बर्फ

रोहतांग पास

rohtang pass

मनाली से 2 घंटे की दूरी पर स्थित हैं रोहतांग पास में आपको बर्फ की मोटी चादर देखने को मिलेगी। ऊंचाई पर स्थित होने और पहाड़ों के सुंदर नजारों की वजह से यह जगह स्नोफॉल के समय और भी ज्यादा सुंदर लगती है। पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे लोग, अगर बर्फ के नजारा देखने के लिए स्पेशल ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यहां जाने के बारे में सोच सकते हैं। यहां घूमने जाना उन्हें अच्छा लगेगा।

rohtang

इसके अलावा चमोली और औली में भी बर्फ से सड़कें ढक गई है। बर्फ गिरते हुए अगर लाइव नजारा देखना है, तो आपको ऊंचाई वाली जगहों पर जाने का प्लान बनाना चाहिए।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, ani

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।