नवंबर का महीना आ ही गया है और इस महीने की खासियत ये होती है कि मौसम बहुत ज्यादा ही सुहावना हो जाता है। एक तरफ तो नवंबर में हल्की ठंड दस्तक दे चुकी होती है दूसरी तरफ बारिश की हरियाली अपना रंग बदलने लगती है और पेड़, पौधे लाल-पीले, नारंगी फूलों और पत्तियों से भर जाते हैं। इतने अच्छे मौसम में कहीं घूमना तो बनता है। अगर आप लंबा ट्रिप नहीं बना पा रही हैं तो भी आप छोटे ट्रिप से काम चला सकती हैं और दो-तीन दिन के समय में बहुत ज्यादा घूम सकती हैं।
तो चलिए बात करते हैं ऐसी ही 10 खूबसूरत जगहों की जहां नवबंर के महीने में आपको काफी सुहावना मौसम भी मिलेगा और घूमने के लिए ये जगह बेस्ट भी हैं।
1. तारकरली, महाराष्ट्र (Tarkarli)
गोवा से 100 किलोमीटर दूर बसा है तारकरली। ये जगह ज्यादा भीड़-भाड़ वाले गोवा से बहुत अलग है। सबसे खास बात ये है कि यहां एडवेंचर टूरिज्म को लेकर बहुत कुछ किया जा सकता है। यहां पर भारत की सबसे सस्ती स्कूबा डाइविंग भी होती है और वाटर स्पोर्ट्स के मामले में ये बेस्ट है। साथ ही तारकरली beach बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। आपको यहां आकर बुरा नहीं लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें- भारत में है दुनिया का एकलौता Vegetarian शहर, यहां की खासियत जान चौंक जाएंगी आप
2. बोधगया, बिहार (Bodhgaya)
ये UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और बौद्ध धर्म का पालन करने वालों के लिए एक तीर्थ स्थान है। माना जाता है यहीं भगवान बुद्ध को आत्मअनुभूति हुई थी। इस जगह आपको शांति का अहसास होगा और साथ ही साथ यहां कई स्तूप और टूरिस्ट प्लेस भी मौजूद हैं।
3. सुंदरबन, पश्चिम बंगाल (Sundarbans)
बंगाल का गौरव कहे जाने वाले सुंदरबन में घूमना हर किसी की ट्रैवल लिस्ट में होना चाहिए। सबसे बेहतरीन नेशनल पार्क, नदी, जंगल सफारी, रिजॉर्ट आदि सब कुछ यहां बहुत अच्छा है। इसी के साथ यहां कनक आइलैंड पर कछुआ संरक्षण क्षेत्र है। प्राकृतिक सौंदर्य की कमी नहीं होगी यहां।
4. उधमपुर, जम्मू और कश्मीर (Udhampur)
जम्मू और कश्मीर में स्थित उधमपुर जिला वाकई घूमने के हिसाब से काफी अच्छा है। यहां क्रिमची मंदिर, इस्कॉन, सियार बाबा लैंडमार्क, भीमगढ़ किला, शीश महल आदि काफी कुछ घूमने वाली जगह हैं।
5. हम्पी, कर्नाटक (Hampi)
विजयनगर साम्राज्य के पुराने खंडहर हम्पी में मौजूद हैं। ये सबसे सुरक्षित जगह है महिला पर्यटकों के लिए (ऐसा कई रिपोर्ट्स में आया है) इसी के साथ यहां कई मंदिर हैं और आपको अनोखा सौंदर्य दिखेगा। इसे पसंद करेंगी आप।
6. अलमोड़ा, उत्तराखंड (Almora)
अगर आप चाहती हैं कि सर्दियों का थोड़ा मज़ा ले लिया जाए तो यहां जाएं। उत्तराखंड में नवंबर में काफी ठंड होती है और अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो पहाड़ों पर बर्फ गिरती हुई भी दिख सकती है। सर्दियों में पहाड़ की सैर करनी है तो ये बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- भारत के सबसे खूबसूरत रास्तों में से एक है कोडाइकनाल-मुन्नार का रास्ता, झरने-पहाड़ और दिखेगा बहुत कुछ
7. वायनाड, केरल (Wayanad)
वायनाड वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से लेकर Edakkal गुफाएं और कई झरनों और पहाड़ियों से भरपूर है वायनाड। यहां घूमना आपके लिए एक अनोखा एक्सपीरियंस हो सकता है।
8. कुर्ग, कर्नाटक (Coorg)
भारत का स्कॉटलैंड कहा जाने वाली ये जगह दक्षिण का कश्मीर ही है। बहुत खूबसूरत जगह है कुर्ग और साथ ही साथ नवंबर के समय घूमने के लिए परफेक्ट है। आप चाहें तो एडवेंचर और ट्रेकिंग के लिए भी यहां जा सकती हैं।
9. जैसलमेर, राजस्थान (Jaisalmer)
अब सर्दियों का मौसम आ जाएगा तो रेगिस्तान की खूबसूरती का आनंद लेना अच्छा हो सकता है। ये रंग-बिरंगा शहर आपके लिए परफेक्ट वीकएंड डेस्टिनेशन भी हो सकता है। जैसलमेर टूरिज्म आपके लिए अच्छा होगा। यहां आपको सोनर किला, ऊंट की सफारी, कई किलो, हवेली, तालाब आदि सब कुछ देखने का मौका मिलेगा।
10. अमृतसर, पंजाब (Amritsar)
पंजाब का अमृतसर भी नवंबर महीने में काफी अच्छा है घूमने के लिए। गुरुनानक गुरू पर्व इसी महीने में पड़ता है। यहां अगर आप नवंबर में जाएंगे तो आपको बहुत खूबसूरत सजा हुआ शहर दिखेगा। अमृतसर को देखने जाएं और पास ही वाघा बॉर्डर की सैर भी करें।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों