Homemade Hair Serum: सर्दियों में बालों के लिए इस्तेमाल करें ये खास हेयर सीरम, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अधिकतर महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। खासकर सर्दी के मौसम में कुछ महिलाओं के बाल झड़ने लगते हैं और डैंड्रफ की परेशानी भी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से वे काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे होममेड सीरम के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप इन्हें खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास सीरम के बारे में।
बालों के लिए खास होममेड हेयर सीरम
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि अगर आप भी सर्दी के मौसम में डैंड्रफ और झड़ते बालों की वजह से काफी परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना पड़ेगा। आप चाहें तो घर पर रहकर नारियल तेल का इस्तेमाल कर अपने बालों को शाइनिंग और खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आपको एक खास सीरम तैयार करना होगा। इसे बनाने के लिए आपको सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
होममेड सीरम बनाने के लिए सामग्री
- नारियल का तेल
- जैतून का तेल
- विटामिन ई ऑयल
यह भी पढ़ें- Homemade Vitamin C Serum: नाइट स्किन केयर के लिए घर पर तैयार करें विटामिन सी सीरम, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
होममेड सीरम बनाने का तरीका
- एक्सपर्ट में आगे बताया कि सर्दियों में अपने बालों को खूबसूरत और शाइनी बनाने के लिए आप होममेड सीरम बना सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ कटोरी में थोड़ा नारियल तेल लें।
- अब इसमें थोड़ा जैतून का तेल और विटामिन ई ऑयल मिला दे।
- अब आप इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर रखे और इसका इस्तेमाल करें।
- यह होममेड हेयर सीरम सर्दियों में आपके बालों को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा।
- इस होममेड सीरम का आप सर्दियों में रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
ध्यान रहे इस सीरम का आप बालों पर कंघी करने के बाद ही इस्तेमाल करें। इसे आप दिनभर में एक बार इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इसका पहली बार इसका इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। अगर आपको इस सीरम से किसी तरह की कोई परेशानी हो तो आप डॉक्टर की राय ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें- चिया सीड्स के पानी से ऐसे बनाएं बालों को खूबसूरत, एक्सपर्ट से जानें सीरम बनाने का तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।