Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:30 AM IST

चिया सीड्स के पानी से ऐसे बनाएं बालों को खूबसूरत, एक्सपर्ट से जानें सीरम बनाने का तरीका

अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो अब आप एक खास घरेलु उपाय आजमाकर अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में। 
Updated:- 2025-12-26, 12:27 IST
image

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ अपने बालों का भी बहुत ख्याल रखती है। ऐसे में सर्दी के मौसम में बालों से जुड़ी परेशानी होना एक आम समस्या है, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी अपने बालों से जुड़ी परेशानी यानी डैंड्रफ और झड़ते बालों से राहत पाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से चिया सीड्स के पानी का बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करें।

बालों के लिए चिया सीड्स

ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने बालों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए बाजार के कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। यही नहीं कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट भी लेती है। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती, हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आपको एक खास उपाय आजमाना होगा।

flexseeds

चिया सीड्स के पानी से सीरम

हम बात कर रहे हैं, चिया सीड्स के पानी से बने एक खास सीरम के बारे में। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। इस खास सीरम से आप अपने बालों को शाइनी और मजबूत बना सकती हैं। इस सीरम को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे - 

सीरम बनाने के लिए सामग्री

सीरम बनाने का तरीका

  • चिया सीड्स के पानी से आप घर पर रहकर एक खास सीरम तैयार कर सकती हैं।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में चिया सीड्स को भिगोकर रात भर के लिए रख दें।
  • दूसरे दिन सुबह इसका पानी अलग करें और इसमें थोड़ा आंवला का जूस और थोड़ा नीम का तेल मिक्स कर दें।

    hair care (6)

  • इसे अच्छी तरह घोल लें। अब आप इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर इसका रोजाना बालों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • यह आपके बालों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप रोजाना अपने बालों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें। उसके बाद उपयोग करें। 

यह भी पढ़ें- Homemade Hair Serum: बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं ये खास आंवला सीरम, जानें बनाने का आसान तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।