विंटर ट्रिप पर निकलने से पहले कर लें ये तैयारी, ठंडी हवाओं में भी खिली-खिली रहेगी स्किन

सर्दियों में अगर आप घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो सबसे ज्‍यादा ध्‍यान आपको अपनी सेहत और स्किन का रखना होगा। ठंड के मौसम में सर्द हवाएं आपकी त्‍वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आप घूमने का प्‍लान कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों को फॉलो करना होगा।
Updated:- 2026-11-06, 10:35 IST
image

Winter Skin Care Tips: नवंबर की शुरुआत हो चुकी है। गुलाबी ठंड के साथ ही अब पारा भी गिरना शुरू हो जाएगा। अक्‍सर लोग सर्दियों के मौसम में सैर-सपाटे का प्‍लान करते हैं क्योंकि इस महीने में पहाड़ों पर काफी ज्यादा बर्फबारी देखने को मिलती है। इस दौरान अक्‍सर महिलाओं को स्किन प्रॉब्‍लम का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत ड्राई स्किन वालों को होती है। ऐसे में अगर आप भी विंटर ट्रिप पर निकलने वाली हैं तो ये खबर आपके मतलब की है। आइए जानते हैं कैसे सफर के दौरान आप अपनी स्किन केयर कर सकती हैं?

Winter Skin Care Tips: सर्दियों में बड़े काम आएंगे ये स्किन केयर टिप्‍स

inside img (16)

Image Credit: Shutterstock

हर महिला का स्किन टोन और टैक्‍सचर अलग होता है। ऐसे में आप नीचे बताए गए टिप्‍स पर जरूर गौर करें, ये आपकी त्‍वचा को नरम और अच्‍छी बनाए रखेंगे।

स्किन को मिले बेहतर हाइड्रेशन- ठंडी हवाओं में हाइड्रेशन ना के बराबर होता है जिससे आपकी स्किन और भी ज्यादा ड्राई होने लगती है। कोई भी स्किन केयर प्रोडक्‍ट को यूज करने से ध्‍यान रखें कि आपकी बॉडी हाइड्रेटेड हो।इसके लिए आप ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी, हर्बल चाय, सूप आदि चीजों का सेवन करें। इससे आपकी स्किन बाउंसी होने के साथ ही मॉइश्चराइज भी रहेगी।

स्किन की लेयरिंग पर दें ध्‍यान- विंटर ट्रिप पर निकलने से पहले आपको सबसे आपको सर्द हवाओं से अपनी स्किन को बचाना होगा। इसके लिए आपको लेयरिंग और प्रोटेक्शन की जरूरत होगी। आप हाइड्रेटिंग क्लींजर का इस्तेमाल करें इसके बाद स्किन पर कोई अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं। लास्ट में सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करें। ये सभी चीजें ठंडी हवाओं और अल्ट्रा वॉयलेट किरणो से आपकी स्किन प्रोटेक्‍ट करेंगी।

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: सर्दियों के मौसम में कर रही हैं हेयर स्पा तो इन बातों का रखें खास ध्यान

inside img (19)

Image Credit:Shutterstock

नाइट टाइम रूटीन- सर्दियों के मौसम में रात के समय काफी ज्यादा तेज और ठंडी हवाएं चलती हैं जो आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। ऐसे में रात में सोने से पहले स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना ना भूलें. रात के समय स्किन पर ग्लिसरीन, विटामिन E और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

डेड स्किन के लिए स्क्रब है जरूरी- जिस तरह हमारा सांस लेना जरूरी है उसी तरह स्किन का सांस लेना भी जरूरी है। हमारी स्किन के ऊपर एक डेड स्किन की परत बन जाती है जिसकी वजह से हमारी स्किन सांस नहीं ले पाती। डेड सेल्स की वजह से हमारी स्किन सूखी दिखती है और उसमें ग्लो नहीं आता। इन डेड सेल्स को समय-समय पर हटाना बहुत जरूरी होता है जिसे हम एक्सफोलिएशन कहते हैं। ऐसे में हफ्ते में कम से कम दो बार फेस स्क्रब का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- Expert Tips: सर्दियों के मौसम में किसी भी कीमत पर न इस्‍तेमाल करें ये 3 चीजें

 अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock, magnific.com

 

FAQ
सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान क्यों हो जाती है?
सर्दियों में हवा में नमी कम होती है, जो त्वचा का नेचुरल मॉइस्चर तेजी से खींच लेती है। इसके अलावा ज्यादा गर्म पानी से नहाना भी स्किन को ड्राई बना सकता है। 
चेहरे और शरीर के रूखेपन से कैसे बचें?
नहाने के तुरंत बाद, जब त्वचा थोड़ी गीली हो, तब कोई अच्छा मॉइस्चराइजर, बॉडी लोशन, मलाई, या नारियल तेल लगाएं ताकि नमी लॉक हो जाए। 
क्या सर्दियों में सनस्क्रीन लगाना जरूरी है?
जी हां। धूप कम लगने पर भी यूवी (UV) किरणें बादलों को भेदकर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। बाहर निकलने से आधे घंटे पहले SPF 30 या उससे अधिक का ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।