सर्दियों में इस तरह करें अपने होंठों की देखभाल

सर्दियां आते ही स्किन से संबंधित समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसमें फटे होंठ शामिल है। 
Updated:- 2022-10-21, 16:40 IST
winter lip care tips

सर्दियां आने वाली हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या त्वचा संबंधी होती हैं। खासतौर पर सर्दियों में होंठ फटने लगते हैं। यहां तक कि कई बार होंठों में से खून भी आने लगता है।

ऐसी कई महिलाएं हैं, जिनके होंठ बेहद ड्राई रहते हैं। वह इसके लिए न जाने क्या-क्या करती हैं। चेहरे की तरह ही लिप्स का भी खास ध्यान रखना चाहिए। जिस तरह आप अपनी त्वचा पर ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, वैसे ही आपको होंठों के लिए भी अपने ब्यूटी किट में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें सबसे जरूरी लिप बाम है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको फॉलो करना चाहिए।

होंठ पर जीभ न फेरें

reasons for chapped lips
सर्दियों में सबसे ज्यादा होंठ प्रभावित होते हैं। ज्यादातर महिलाओं की आदत होती है कि वह होंठों पर बार-बार अपनी जीभ फेरती हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे कुछ देर के लिए लिप्स मॉइश्चराइज हो जाते हैं, लेकिन थोड़े ही समय में फिर से सूख जाते हैं। बता दें कि सलाइवा में मौजूद एंजाइम के कारण होंठ सूखने लगते हैं।

वैसलीन का करें इस्तेमाल

vaseline benefits for lips
सर्दियों में फटे होंठ बेहद आम समस्या है। ऐसे में होंठों को नरम बनाने के लिए आपको वैसलीन या लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। ओरिजनल पेट्रोलियम जेली का ही उपयोग करें। इसके साथ ही आपको ऐसे लिप बाम का यूज करना चाहिए जिसमें नेचुरल इंग्रीडियंट्स मिलाए गए हों। इससे आपके लिप्स सॉफ्ट के साथ-साथ नेचुरली पिंक रहेंगे। (लिप बाम कैसे बनाएं)

लिप मास्क का करें इस्तेमाल

आपको अपने होंठों पर लिप मास्क का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकती हैं। चुकंदर को पीसकर इसका रस निकाल लें। इसके बाद एक बाउल में2 चम्मच वैसलीन, 1 चम्मच चीनी और 2 चम्मच नारियल का तेल डालकर सभी चीजों को मिक्स करें। मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले लिप्स को पानी से साफ कर लें। फिर इस मास्क को होंठों पर लगाकर हल्के हाथ से रब करें। करीब 10-15 सेकंड बाद मास्क को साफ कपड़े से पोंछ लें। दिन में दो बार इस मास्क को लगाएं। इससे आपके लिप्स बेहद अच्छे हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:Expert Tips: सर्दियों में अपने होठों को इस तरीके से रख सकते हैं मुलायम और खूबसूरत

घी से मिलेगा फायदा

अगर आप लिप बाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो आप घी या नारियल के तेल भी लगा सकती हैं। इससे न केवल आपके होंठ फटेंगे नहीं बल्कि इससे आपके लिप्स गुलाबी होने लगेंगे। (त्वचा पर घी लगाने के फायदे)

इसे भी पढ़ें:40 की उम्र के बाद भी होंठ दिखेंगे गुलाबी और जवां, अपनाएं ये टिप्‍स

इन बातों का रखें ध्यान

lip care tips

  • अगर आपके होंठ फट रहे हैं तो स्क्रब न करें। इससे आपके होंठों पर इंफेक्शन हो सकता है।
  • आपको बार-बार अपने होंठों पर हाथ नहीं लगाना चाहिए। इससे न केवल होंठ खराब हो जाते हैं बल्कि कीटाणु हाथों के जरिए मुंह में भी जा सकते हैं।
  • आपको अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखना चाहिए।
  • अगर आप लिप्स पर लिपस्टिक लगाती हैं तो आपको इसकी क्वालिटी का भी खास ध्यान रखना चाहिए। लोकल लिपस्टिक लगाने से न केवल होंठ काले हो जाते हैं बल्कि इससे मॉइश्चर भी छिन जाता है।
  • रात को लिपस्टिक लगाकर न सोएं। गीले कॉटन बॉल से होंठों को पोंछकर साफ कर लें।
  • रात को सोने से पहले भी आपको होंठों पर क्रीम या बाम लगाना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।