Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:07 AM IST

Makeup Hack : इन दो चीजों से बनाएं घर पर लिप बाम, जानें बनाने का तरीका

Lip Balm At Home : अगर आप सही तरह से लिप केयर करें तो आपके होंठ भी कोमल और गुलाबी रहेंगे।
Updated:- 2022-09-02, 11:12 IST
lip balm at home expert

(Ways To Make Lip Balm At Home) हर दूसरी महिला चाहती हैं कि उनके होंठ हमेशा खूबसूरत दिखाई दें।

इसके लिए वे तरह-तरह के लिप केयर प्रोडक्ट्स मार्केट से खरीद कर इस्तेमाल करती हैं। 

लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स आपके लिप्स को बेजान और भद्दा बना सकता है।

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू जी का कहना है कि अब आप घर पर भी लिप बाम बना सकती हैं।

लिप बाम बनाने के लिए गुड़हल के फूल और विटामिन-ई के कैप्सूल का इस्तेमाल करें।

आइए जानते हैं बनाने का तरीका और इसे लगाने के फायदे।

How To Make Lip Balm At Home

आवश्यक सामग्री (Ingredients To Make Lip Balm At Home)

  • 5 गुड़हल के फूल 
  • 2 विटामिन-ई के कैप्सूल

इसे भी पढ़ें : Makeup Hack : लिप फिलर इंजेक्शन के बिना पाएं पाउटी लिप्स, जानें ये ट्रिक

बनाने का तरीका (How To Make Lip Balm At Home)

 Benefits Of Hibiscus And Vitamin E For Lips

  • लिप बाम को बनाने के लिए आप सबसे पहले गुड़हल के फूलों को अच्छी तरह से मिक्सर के जरिए पीस लें।
  • इसके बाद आप इसमें विटामिन-ई के कैप्सूल को मिलाएं।
  • दोनों को अच्छी तरह से मिला कर रख दें।
  • इसके बाद आप इसको ठंडा होने तक बाहर ही रखें।
  • ठंडा होने के बाद आप इसे करीब 4 से 5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 

इसे भी पढ़ें : एलोवेरा की मदद से इस तरह घर पर तैयार करें लिप बाम

  • ऐसा करने से लिप बाम के लिए बनाया पेस्ट जम जाएगा।
  • साथ ही होंठों को ठंडक भी देगा।
  • ध्यान रहें कि आप इसे अच्छी तरह से बंद कर दें ताकि नमी अंदर न जा सके।
  • इसके बाद आपकी लिप बाम इस्तेमाल करने के लिए बिल्कुल तैयार है।

 

 

गुड़हल के फूल और विटामिन-ई के फायदे (Benefits Of Hibiscus And Vitamin-E For Lips)

 Ingredients To Make Lip Balm

  • गुड़हल का फूल कोलेजन को बूस्ट करने में मदद करता है।
  • एक शोध में ये बताया गया है कि गुड़हल के फूल त्वचा को हाइड्रेट करने में बेहद लाभदायक साबित होते है।
  • इसमें मौजूद गुण लिप को काले होने से बचाता है।
  • विटामिन-ई होंठों को कोमल बनाने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद तेल लिप्स को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद तत्व लिप्स को नमी प्रदान करने में मदद करता है।

 

 

इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई ये लिप केयर टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।