Winter Hair Care: सर्दियों में बालों को दें पोषण, इन देसी सामग्रियों से बनाएं असरदार हेयर ऑयल

ठंड के मौसम में बाल एकदम फ्रीजी, ड्राई और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको एक नेचुरल हेयर ऑयल को बनाने का तरीका बता रहे हैं ज‍िसे आप भी बना सकती हैं।
Updated:- 2026-11-08, 10:00 IST
homemade hair oil

ठंड का मौसम आते ही स्किन के साथ-साथ हमारे बालों का भी बुरा हाल हो जाता है। हवा में नमी कम होने और घर में गर्म पानी के इस्तेमाल से बाल ड्राई, बेजान और रूखे दिखने लगते हैं। स्‍कैल्‍प भी अपनी नेचुरल नमी खो देती है, जिससे बालों का टूटना और झड़ना बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में महंगे शैंपू या महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स खरीदने की जगह, अगर हम अपनी रसोई में मौजूद पुरानी और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें, तो बालों को बिना किसी झंझट के सही पोषण दिया जा सकता है।

घर पर नेचुरल हेयर ऑयल कैसे तैयार करें?

जी हां, आप घर पर ही कुछ चीजों से देसी तेल तैयार कर सकती हैं। इससे बालों को अंदर तक पोषण तो म‍िलेगा ही, साथ ही नमी भी बनी रहेगी। आइए जानते हैं-

homemade hair oil (1)

image credit- magnific

देसी हेयर ऑयल बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

घर पर नेचुरल हेयर ऑयल बनाने के ल‍िए आपको बाजार से कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं है। आपकी रसोई में रखी कुछ चीजों से ही हम ये तेल बनाएंगे। इसके ल‍िए आपको चाह‍िए-

  • नारियल तेल 1 कप
  • अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल 2 चम्मच
  • सूखा आंवला 2 चम्मच
  • मेथी दाना 1 चम्मच
  • कढ़ी पत्ता 10-12 ताजे पत्ते
  • कलौंजी 1 छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें- सफेद बालों के लिए आजमाएं भृंगराज और नारियल तेल का कॉम्बिनेशन, ऐसे करें इस्‍तेमाल

घर पर नेचुरल हेयर ऑयल कैसे बनाएं?

इसे बनाने के ल‍िए एक बर्तन में नारियल तेल डालें। मेथी और कलौंजी के दानों को ओखली में थोड़ा सा कूट लें। अब बर्तन में सूखा आंवला और कढ़ी पत्ता डाल दें। इसके बाद गैस को बिल्कुल धीमी आंच जला दें। इसे कम से कम 10 से 15 मिनट तक लो फ्लेम पर ही पकने दें। बस ध्यान रखें कि तेल में से धुआं न निकले। जब कढ़ी पत्ते कुरकुरे हो जाएं, तो गैस बंद कर दें। बर्तन को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद एक साफ और सूखे कपड़े या छलनी की मदद से तेल को किसी बर्तन में छान लें। जब छाना हुआ तेल ठंडा हो जाए, तब इसमें कैस्टर ऑयल डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे किसी साफ कांच की शीशी में भरकर ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें।

homemade hair oil (2)

image credit- magnific

बालों में तेल लगाने का सही तरीका

तेल को सही तरीके से लगाना उतना ही जरूरी है जितना कि इसे सही से बनाना। इसे लगाने के ल‍िए आप-

  • तेल को थोड़ा सा कटोरी में निकालें और उसे गर्म पानी के बर्तन में रखकर गुनगुना कर लें।
  • अब बालों के छोटे-छोटे हिस्से करके उंगलियों के पोरों से मालिश करें।
  • जड़ों के साथ-साथ बालों के नीचे वाले हिस्सों पर भी थोड़ा तेल लगाएं, क्योंकि ठंड में यहीं सबसे ज्यादा दोमुंहे बाल बनते हैं।
  • तेल लगाने के 30 से 60 मिनट बाद शैंपू से बाल धो लें। ध्‍यान रखें क‍ि इस तेल को रात भर लगाकर रखने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
  • हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।

ड‍िस्‍क्‍लेमर: किसी भी घरेलू नुस्खे या प्राकृतिक सामग्री को स्कैल्प पर इस्तेमाल करने से पहले हाथ की त्वचा या कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी संभावित एलर्जी या जलन से बचा जा सके। प्राकृतिक उपचारों का असर हर व्यक्ति की त्वचा, बालों की बनावट और स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। यदि आप अत्यधिक हेयर फॉल, स्कैल्प में इन्फेक्शन, डैंड्रफ या किसी अन्य गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, तो घरेलू उपचार पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय किसी त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) से सलाह लें।

यह भी पढ़ें- कैस्टर ऑयल या नारियल तेल: बालों की ग्रोथ के लिए कौन सा है ज्यादा बेहतर?

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।