Mon Oct 12, 2026 | Updated 03:12 PM IST

कैस्टर ऑयल या नारियल तेल: बालों की ग्रोथ के लिए कौन सा है ज्यादा बेहतर?

हर किसी ने नारियल और अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया होता है। क्या आप जानती हैं बालों की ग्रोथ के लिए दोनों में से कौन सा तेल ज्यादा अच्छा है, साथ ही दोनों के फायदे क्या हैं?
Updated:- 2026-10-12, 13:04 IST
castor oil vs coconut which is best for hair

भारत में नारियल और अरंडी के तेल का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है और इसके काफी फायदे भी होते हैं। बाजार में मिलने वाले ये दोनों ही हेयर ऑयल आज भी काफी फेमस हैं। अक्सर लोग डर्मेटोलॉजिस्ट से पूछते हैं कि क्या बाजार में मिलने वाले इन तेलों का इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि रिसर्च का क्या दावा है?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, इसका मकसद यह पता लगाना था कि क्या ये तेल सच में बालों की ग्रोथ और मजबूती में मदद करता हैं। 22 आर्टिकल्स के आधार पर यह पता चला है कि नारियल का तेल रूखे और टूटने वाले बालों और सिर के जुओं के इलाज में असरदार है, हालांकि हेयर ग्रोथ पर इसके असर के सीमित सबूत ही मिले हैं। वहीं, अरंडी के तेल से बालों में चमक बढ़ने के कुछ कमजोर सबूत मिले हैं, लेकिन हेयर ग्रोथ या इंफेस्टेशन के इलाज के लिए इसका कोई मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

नारियल तेल और अरंडी के फायदे

नारियल तेल और अरंडी के फायदे क्या है? आइए यहां जानते हैं दोनों के फायदों के बारे में।

फायदा नारियल का तेल अरंडी का तेल
मुख्य काम अंदर से पोषण और प्रोटीन लॉस रोकना बाहर से नमी लॉक करना और कोट करना
बालों का टूटना नहाते वक्त टूटना कम करता है, क्लिनिकली असरदार घर्षण कम करके टूटना कम करता है
हेयर ग्रोथ ग्रोथ पर सीमित सबूत ही मिले हैं ग्रोथ का कोई मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं
रूखापन और चमक बालों को स्मूद, सिल्की और चमकदार बनाता है क्यूटिकल्स स्मूद करके नेचुरल चमक देता है
डैंड्रफ / इंफेक्शन एंटीफंगल गुण से डैंड्रफ और फंगल कंट्रोल में असरदार इंफेस्टेशन के लिए असरदार नहीं, सिर्फ हल्की खुजली-जलन कम करता है
बनावट हल्का तेल, आसानी से लगता है बहुत गाढ़ा और चिपचिपा, हैवी इमोलिएंट

अरंडी के तेल के फायदे?

अरंडी का तेल एक गाढ़ा तेल है। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो यह एक हैवी इमोलिएंट के रूप में काम करता है। आइए जानते हैं इसके फायदे।

  • अरंडी के तेल में रिसिनोलिक एसिड होता है, जो उच्च मात्रा में बालों के हाइड्रेशन को लॉक करती है और पानी की कमी को रोकती है।
  • इस तेल को लगाने से बालों का लचीलापन बढ़ता है और घर्षण को कम करता है, जिससे बालों का टूटना कम होता है।
  • इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, दो हल्की खुजली और जलन को कम करते हैं।
  • यह तेल बालों की क्यूटिकल्स को स्मूद करता है, जिससे बालों में प्राकृतिक चमक आती है।

castor oil

image credit- magnific

नारियल के तेल के फायदे

नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों को अंदर से पोषण और सुरक्षा देता है। आइए जानते हैं इसके फायदे।

  • नारियल के तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है। यह बालों की जड़ों के अंदर तक जाता है और रोज होने वाले डैमेज से बचाता है।
  • बालों में नारियल तेल लगाने से नहाते वक्त बाल कम टूटते हैं और सिल्की लगते हैं।
  • नारियल के तेल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीफंगल गुण होता है, जो स्कैल्प को ड्राई होने से बचाता है और फंगल समस्याओं को कंट्रोल करता है।
  • इस तेल को लगाने से बाल स्मूद हो जाते हैं। साथ ही उलझते कम है और चमकदार बनते हैं।

coconut oil

image credit- magnific

 

यह भी पढ़ें- Remedy For Thinning Hair: बाल लंबे तो हैं पर पूंछ जैसे पतले हो गए हैं? ये उपाय आएगा आपके काम

कुल मिलाकर नारियल का तेल बालों के टूटने, रूखेपन के लिए क्लिनिकली ज्यादा फायदेमंद है, जबकि अरंडी का तेल सिर्फ बालों में चमक और नमी बनाए रखने में मदद करता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

FAQ
कौन सा तेल बेहतर है?
टूटे-रूखे बालों और डैंड्रफ के लिए नारियल तेल, सिर्फ चमक के लिए अरंडी का तेल।
क्या अरंडी से बाल उगते हैं?
नहीं, इसका पक्का सबूत नहीं है। ये सिर्फ टूटना कम करता है।
रोज तेल लगाना सही है?
नहीं, हफ्ते में 1-2 बार काफी है, रोज लगाने से स्कैल्प में गंदगी जम सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।