Hair Growth Oil: बालों की ग्रोथ बढ़ाने में असरदार है कैस्टर ऑयल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Growth Castor Oil: आजकल बालों का झड़ना आम हो गया है। इसका कारण होता है हमारे बालों की सही केयर न होना। ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल के लाइफस्टाइल के कारण हम अपने बालों की केयर नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से बाल सबसे ज्यादा झड़ते हैं। ऐसे में हर कोई सोचता है कि बाहर से जाकर अच्छे ट्रीटमेंट लेकर बालों की सही केयर की जा सके। आप घर पर कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करके बालों की लंबाई को बढ़ा सकती हैं। इसकी जानकारी डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका Estheva clinic नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित हैं उन्होंने हमारे साथ शेयर की है।
कैस्टर ऑयल को बालों में लगाने के क्या होते हैं फायदे?
कैस्टर ऑयल में रिसिनोलिक एसिड, ओमेगा-9 फैटी एसिड और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं। बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, बालों का झड़ना कम करते हैं और बालों को घना और मजबूत बनाते हैं। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं और बालों की लंबाई को बढ़ा सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आपके बाल कुछ ही समय में लंबे और घने नजर आएंगे।

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कैसे करें?
- इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच कैस्टर ऑयल लेना है।
- इसमें आपको 2 चम्मच के बराबर ही नारियल तेल को मिक्स करना है।
- इन दोनो चीजों को अच्छे से पकाना है। फिर इसे ठंडा करना है।
- इसके बाद आपको इसमें थोड़ा सा प्याज का रस और एलोवेरा जेल को मिक्स करना है।
- इन सभी चीजों को मिक्स करके आपको इसे बालों की जड़ों में लगाना है।

- फिर इसे 10 मिनट लगाने के बाद बालों में मसाज करनी है।
- इसके बाद इसे 30 मिनट लगे रहने दें।
- फिर आपको बालों को शैंपू से साफ करना है।
- इसे आप हफ्ते में 1 बार लगाएंगी, तो आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- हेयर ऑयल का इस्तेमाल करने से बैक पर हो जाते हैं पिंपल्स, जानिए क्या है इनके बीच का सीक्रेट कनेक्शन
इस तरह से आप बालों में कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करके बालों को लंबा और घना बना सकती हैं। साथ ही अपने पार्लर जानें के पैसे बचा पाएंगी। आपको इस हेयर ऑयल को जरूर ट्राई करना चाहिए। बस आप एक बार इसे लगाने से पहले एक्सपर्ट राय जरूर लें, ताकि आपको किसी तरह की समस्या न हो।

यह भी पढ़ें- घर पर बालों के लिए ये खास तेल बनाकर मिक्स कर लें 2 चीज, हेयर फॉल से लेकर डैंड्रफ तक हर समस्या से मिलेगा आराम
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।