आज के समय में महिलाएं जितना ध्यान अपनी स्किन पर देती हैं, उतना ही फोकस अपने नेल्स पर भी करती हैं। नेल्स को ब्यूटीफुल बनाने के लिए अक्सर महिलाएं डिफरेंट नेल आर्ट डिजाइन बनाती हैं। इससे भले ही आपके नेल्स अच्छे लगे, लेकिन वास्तव में यह आपके नेल्स को हेल्दी नहीं बनाते। इसके लिए आपको अपने नेल्स पर अतिरिक्त ध्यान देना होता है। मेनीक्योर करने के अलावा अपने नेल्स के डैमेज को रिपेयर करने और उसे हेल्दी बनाने के लिए आपको क्यूटिकल ऑयल्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
क्यूटिकल ऑयल एक ऐसा मॉइस्चराइज़र है जिसे नाखूनों के क्यूटिकल्स पर कॉटन बॉल, ब्रश या पेन से लगाया जा सकता है। यह नेल्स की हेल्थ को रिस्टोर करने में मदद करता है। क्यूटिकल ऑयन नेल्स, स्किन और क्यूटिकल्स को मॉइस्चराइज करने और डैमेज से बचाने में मदद करता है। यह एसेंसिशयल ऑयल, कॉमन ऑयल और बटर की मदद से तैयार किया जाता है और नेल्स की कई प्रॉब्लम्स जैसे क्रैक्ड नेल्स, फंगल इंफेक्शन, व ड्राईनेस को दूर करने में मदद करते हैं। हालांकि अगर आप अभी तक भी क्यूटिकल ऑयल के बेनिफिट्स से अंजान हैं तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस बारे में बता रहे हैं-
इसे भी पढ़ें:मैनीक्योर के बाद भी नाखूनों के आस-पास की स्किन उखड़ रही है तो अपनाएं ये आसान उपाय
नाखूनों को बनाए मजबूत
अगर आप अक्सर अपने कमजोर नाखून होने की वजह से परेशान रहती हैं और आपके नेल्स बार-बार टूटते हैं तो ऐसे में आपको अपने नेल केयर रूटीन में क्यूटिकल ऑयल को शामिल करना चाहिए। दरअसल, क्यूटिकल ऑयल में रिपेयरिंग इंग्रीडिएंट होते हैं, जिसके कारण वह ड्राई, डैमेज्ड और रफ नेल्स को हील करने में मदद करता है। इसके अलावा क्यूटिकल ऑयल में सिलिका और फोलेट पाया जाता है, जो कोलेजन उत्पादन को प्रोत्साहित करने और अपने नाखूनों को थिक, मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद करने करता है।
फंगस से बचाए
क्यूटिकल ऑयल को इस्तेमाल करने का एक लाभ यह भी है कि यह आपके नाखूनों को किसी भी तरह के संक्रमण से बचाता है। दरअसल, क्यूटिकल ऑयल में बहुत से मिनरल्स व न्यूट्रियंट्स होते हैं, जिनमें एंटी-माइक्रोबायल और एंटी-इंफ्लमेट्री प्रॉपर्टीज पाई जाती है। जिसके कारण यह फंगस, पस व अन्य नेल इश्यू से बचाव करता है। (नेल पेंट लगाने के 13 बेस्ट ट्रिक्स एंड टिप्स) यह नेल इश्यू वास्तव में आपकी नेल ग्रोथ में रूकावट पैदा करते हैं। ऐसे में दिन में एक बार भी क्यूटिकल ऑयल को नेल्स पर लगाने से आपको हेल्दी नेल्स मिलते हैं और खुद ब खुद कई नेल प्रॉब्लम्स से बच जाती हैं।
इसे भी पढ़ें:नाखूनों को हेल्दी रखने के लिए आजमाइए उर्वशी रौतेला के ये ईज़ी टिप्स
मेनीक्योर को बनाए लास्ट लॉन्ग
अगर आपको अक्सर नेल्स पर मेनीक्योर करना अच्छा लगता है और आप चाहती हैं कि आपका नेल आर्ट लंबे समय तक यूं ही बना रहे तो ऐसे में आपको क्यूटिकल ऑयल का इस्तेमाल अपने नेल्स पर जरूर करना चाहिए। वास्तव में जब आपके नेल्स का बेस एरिया ड्राई हो जाता है तो इससे आपके नेल्स पर लगा नेल पेंट व जेल कोनों व उपर से उतरने लगते हैं और उस समय नेल पेंट यकीनन काफी गंदा लगता है। लेकिन अगर आप मेनीक्योर सेशन के बाद नेल्स पर क्यूटिकल ऑयल अप्लाई करती हैं तो यह आपके नेल्स डिहाईड्रेट होने से बचाता है, जिससे नेल्स के उपर से नेपॉलिश भी नहीं उतरती।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों