किस स्किन टाइप की महिलाओं को नहीं करना चाहिए टमाटर का इस्तेमाल? जानें एक्सपर्ट की राय

अगर आप भी अपनी स्किन को खूबसूरत बनाने के टमाटर का इस्तेमाल करती हैं या पहली बार इस्तेमाल करने जा रही हैं, तो आज हम आपको इस खबर में बताएंगे, की किन स्किन टाइप वाली महिलाओं को टमाटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।     
Updated:- 2026-06-24, 19:33 IST
image

Tomato for skin care

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए और स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम को कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाती है। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई घरेलु नुस्खें आजमाती है साथ ही फेस पर टमाटर का भी इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर में बताएंगे, कि टमाटर का इस्तेमाल किन महिलाओं के लिए सही हो सकता है और किसके लिए नहीं। आइए जानते हैं इसके बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट से।

स्किन के लिए टमाटर का इस्तेमाल

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर भारतीय महिलाएं खासकर ग्रहणीय अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए किचन के कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी टमाटर का चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं, तो सबसे पहले जान लें, की इसका इस्तेमाल किन स्किन टाइप वाली महिलाओं के लिए सही रहेगा।

1 - 2026-06-24T180148.600

यह भी पढ़ें- इंस्टेंट ग्लो के लिए ट्राई करें मुल्तानी मिट्टी, टमाटर और खीरे का DIY आइस क्यूब

लालिमा और पिम्पल्स है, तो न करें टमाटर का इस्तेमाल

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि अगर आपकी स्किन पर बहुत सारे पिंपल्स या रेशेज हो रहे हैं, तो आपको टमाटर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ऐसी स्किन वाली महिलाओं को टमाटर का पेस्ट या फेस पैक स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम पैदा कर सकता है। यही नहीं जिनकी स्किन सॉफ्ट है या स्किन पर लालिमा और इचिंग जैसी परेशानी है, तो भी उन्हें टमाटर के इस्तेमाल से बचना चाहिए। ऐसे में आप डर्मटलॉजिस्ट से बात कर इलाज करवा सकती हैं।

इन लोगों के लिए बेस्ट रहेगा टमाटर

अगर आपकी स्किन ड्राई या ऑयली है और आप अपनी स्किन को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप टमाटर का इस्तेमाल कर स्क्रब या फेस पैक तैयार कर इसे चेहरे के लिए उपयोग में ले सकती हैं। इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा साथ ही स्किन मुलायम और सॉफ्ट बनेगी। लेकिन ध्यान रहे अगर आप टमाटर का पहली बार स्किन पर इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही इसे उपयोग में लें। 

2 - 2026-06-24T180152.095

यह भी पढ़ें- टमाटर से पाएं दमकती त्वचा, घर पर बनाएं ये DIY फेस पैक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।