इंस्टेंट ग्लो के लिए ट्राई करें मुल्तानी मिट्टी, टमाटर और खीरे का DIY आइस क्यूब

हर महिला चाहती है कि उसकी त्वचा ग्लोइंग दिखाई दे, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास लंबे स्किनकेयर रूटीन के लिए समय नहीं होता। ऐसे में अगर आपको किसी पार्टी, ऑफिस मीटिंग या खास मौके से पहले चेहरे पर तुरंत ग्लो चाहिए, तो मुल्तानी मिट्टी, टमाटर और खीरे से बना यह DIY आइस क्यूब आपके काम आ सकता है। खीरा त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देता है। टमाटर त्वचा को ताजगी देता है और मुल्तानी मिट्टी एक्सट्रा ऑयल और गंदगी को साफ कर सकती है। इन तीनों का कॉम्बिनेशन त्वचा को तुरंत ग्लो देना का सबसे आसान तरीका है। DIY ग्लो आइस क्यूब बनाने का तरीका जान लेते हैं।

DIY ग्लो आइस क्यूब की सामग्री
- खीरे का रस- 2 चम्मच
- टमाटर का रस- 2 चम्मच
- मुल्तानी मिट्टी- 1 चम्मच
DIY ग्लो आइस क्यूब बनाने का तरीका
- खीरे और टमाटर को अच्छी तरह से धोकर कद्दूकस करें।
- फिर एक कपड़े की मदद से इसका रस निकालें।
- अब एक बाउल में दोनों का रस मिलाएं।
- इसमें मुल्तानी मिट्टी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- ध्यान रखें कि आपका पेस्ट बहुत ज्यादा पतला न हो, क्योंकि इससे चेहरे पर लगाने से वह बहने लगता है।
- अब तैयार पेस्ट को आइस ट्रे में भर दें।
- इसे 4-5 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
DIY ग्लो आइस क्यूब का कैसे करें इस्तेमाल?
- एक आइस क्यूब निकालें और हल्के हाथों से पूरे चेहरे और गर्दन पर रब करें।
- आंखों के आसपास की त्वचा पर लगाने से बचें।
- इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद पानी से चेहरा धो लें।
यह भी पढ़ें- चेहरे पर पिंपल्स और दाग-धब्बे कभी नहीं होंगे, ट्राई करें यह आइस क्यूब
DIY ग्लो आइस क्यूब में मौजूद चीजों के फायदे
- टमाटर का रस- टमाटर में लाइकोपीन और विटामिन सी होता है, इसलिए यह नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। यह चेहरे की टैनिंग को तुरंत हटाता है और काले धब्बों को हल्का करके स्किन टोन को ब्राइट करता है।
- खीरे का रस- जैसा कि हम आपको ऊपर बता चुके हैं कि खीरा त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और ठंडा करता है। यह चेहरे की सूजन और थकावट को दूर करके त्वचा को तुरंत रिफ्रेश करता है।
- मुल्तानी मिट्टी- यह त्वचा के पोर्स में जमा एक्स्ट्रा ऑयल को चुंबक की तरह खींचकर बाहर निकाल देती है। ऑयल साफ होते ही चेहरा तुरंत साफ दिखने लगता है, साथ ही यह त्वचा को टाइट करने में मदद भी करती है।
यह DIY ग्लो आइस क्यूब चेहरे को तुरंत ग्लो देता है। इसे आप एक हफ्ते तक आसानी से स्टोर करके इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।