Tomato Facial: सिर्फ 15 मिनट में चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा निखार, बस ऐसे करें टमाटर का इस्तेमाल

महिलाएं अपने चेहरे का ध्यान काफी रखती हैं। इसी वजह से वो अक्सर कुछ न कुछ प्रोडक्ट चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं, ताकि चेहरे का ग्लो लंबे समय तक बना रहे। ऐसे में आप भी चेहरे के निखार को बढ़ाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे की डलनेस कम हो जाती है। आइए ब्यूटीशियन रजनी निगम से जानते हैं कि टमाटर के इस्तेमाल से आप घर पर फेशियल कैसे कर सकती हैं और चेहरे के निखार को दोगुना कैसे कर सकती हैं, ताकि आपके चेहरे का ग्लो भी लंबे समय तक बना रहे।
त्वचा के लिए टमाटर क्यों होता है बेस्ट?
टमाटर में विटामिन-सी, विटामिन-ए और लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद नैचुरल एसिड त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करते हैं और बंद पोर्स को गहराई से साफ करते हैं। यह एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है, जो सनटैन हटाने और चेहरे को तुरंत ब्राइट बनाने में मदद करता है।
घर पर कैसे करें टमाटर से फेशियल?
- सबसे पहले एक पके हुए टमाटर का रस निकाल लें। इसमें एक चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।
- अब एक टमाटर को आधा काट लें। इसके ऊपर आधा चम्मच पिसी हुई चीनी या कॉफी पाउडर डालें। अब इस टमाटर के टुकड़े से चेहरे पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 3-4 मिनट तक स्क्रब करें।
- एक कटोरी में 2 चम्मच टमाटर का पल्प (गूदा), 1 चम्मच बेसन और आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर एक मोटी परत में लगाएं। इसे 10-12 मिनट के लिए छोड़ दें जब तक कि यह हल्का सूख न जाए। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- इस तरह से आप फेशियल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- कॉफी पाउडर को इन तीन तरीकों से करें इस्तेमाल, डार्क सर्कल्स हो जाएंगे कम
खूबसूरत दिखने के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। टमाटर एक बेहतरीन ब्यूटी इंग्रीडिएंट है। हफ्ते में सिर्फ एक बार इस 15 मिनट के तरीके को अपनाएं और खुद फर्क महसूस करें। इससे आपकी त्वचा ग्लो करेगी।
यह भी पढ़ें- Fruit Facial at Home: अब घर मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो, बस इन फलों से करें फेशियल; चेहरे पर आएगा नूरानी निखार
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।