टमाटर से पाएं दमकती त्वचा, घर पर बनाएं ये DIY फेस पैक

अगर आप भी स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर ज्यादा खर्च किए बिना अपनी त्वचा को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में बताए गए टमाटर से बने आसान DIY फेस पैक्स को एक बार ट्राई कर सकती हैं।
By Sakhi Digital | Edited By Pooja Sinha
Updated:- 2026-06-16, 20:54 IST
tomato diy face packs for glowing skin at home
Sakhi

टमाटर सिर्फ आपकी खाने का स्‍वाद ही नही बढ़ाता, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्‍व त्‍वचा की देखभाल भी करते हैं। टमाटर में लाइकोपीन और एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्‍वचा को हेल्‍दी और ग्‍लोइंग बना सकते हैं।

अगर आप भी त्‍वचा को नेचुरल तरीके से ग्‍लोइंग बनाना चाहती हैं, तो टमाटर से बने ये आसान DIY फेस पैक टाई कर सकती हैं। टमाटर फेस पैक में मौजूद एलोवेरा, बादाम, पपीता, चंदन और हल्दी जैसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स त्वचा को निखारने और सॉफ्ट बनाने में मदद करते हैं। आइए टमाटर से बने कुछ आसान और असरदार फेस पैक्स के बारे में जानते हैं। यह जानकारी डॉ. पूजा चोपड़ा, सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, आकाश हेल्थ केयर, द्वारका, नई दिल्ली और ब्यूटी कंसल्टेंट अर्पिता शर्मा पारे, मुंबई ने शेयर की है।

tomato face pack for glowing skin at home

टमाटर- एलोवेरा फेस पैक

सामग्री

  • टमाटर का रस- 1 टेबलस्पून
  • फ्रेश एलोवेरा जेल- आधा टीस्पून

विधि

  • एक बाउल में दोनों चीजें अच्‍छी तरह मिलाकर पेस्‍ट तैयार करें।
  • पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।
  • हफ्ते में एक बार यह पैक लगाएं।
  • कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

tomato diy face packs for glowing skin

टमाटर-बादाम फेस पैक

सामग्री

  • बादाम का पाउडर- 1 टेबलस्पून
  • टमाटर का रस- 2 टेबलस्पून

विधि

  • बाउल में दोनों चीजें मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो दें।
  • दमकती त्वचा के लिए हफ्ते में एक बार यह पैक लगाएं।

यह भी पढ़ें- Tomato Facial: सिर्फ 15 मिनट में चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा निखार, बस ऐसे करें टमाटर का इस्तेमाल

टमाटर-पपीता फेस पैक

सामग्री

  • टमाटर का पल्प- 2 टेबलस्पून
  • पपीते का पल्‍प- 2 टेबलस्पून

विधि

  • बाउल में दोनों चीजें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।
  • अच्छे रिजल्‍ट के लिए हफ्ते में दो बार यह पैक लगाएं।
  • इसे लगाने से त्वचा दमक उठेगी।

tomato diy face pack for glowing skin

टमाटर-चंदन-हल्दी फेस पैक

सामग्री

  • टमाटर- आधा मैश किया हुआ
  • चंदन पाउडर- 2 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर- चुटकीभर

विधि

  • बाउल में सारी चीजें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो दें।
  • हेल्‍दी-सुंदर त्वचा के लिए हफ्ते में दो बार यह पैक इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- स्किन प्रॉब्लम के हिसाब से बनाएं टमाटर के फेस पैक

आप भी टमाटर के इन फेस पैक से त्‍वचा को खूबसूरत बना सकती हैं। हालांकि, इन पैक को इस्‍तेमाल करने से पहले आपको पैच टेस्‍ट जरूर करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्‍योंकि हर किसी की त्‍वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक: वंदना अग्रवाल

Image Credit: magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।