कौन-कौन से Nail Art Designs हैं सोशल मीडिया के ट्रेंड का हिस्सा? देखें तस्वीरें

 नेल आर्ट आजकल काफी ट्रेंड में है। आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनकर इसे नाखूनों पर करा सकते हैं। बस आपको ट्रेंड में चल रहे डिजाइन का ध्यान रखना होगा। तभी आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे।
image

नेल आर्ट काफी ट्रेंड में है। इसलिए हर कोई इसे करवाना पसंद करता है। इसे नाखूनों पर करवाने के बाद नेल पेंट लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन आपको वही नेल आर्ट नाखूनों पर करवाने चाहिए, जिसका ट्रेंड सोशल मीडिया पर काफी चल रहा है। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के नेल आर्ट को करवाने के बाद आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे।

नेल आर्ट कब करा सकते हैं

आप नाखूनों की सुंदरता हो बढ़ाने के लिए नेल आर्ट कभी भी करा सकते हैं। आजकल इसका काफी ट्रेंड चल रहा है। इसलिए इसे आजकल लोग कभी भी इसे करा लेते हैं। इसमें अलग-अलग डिजाइन ट्रेंड करते हैं। ऐसे में आप भी इसे पसंद कर सकते हैं।

ग्लिटर नेल आर्ट करवाएं

आप नाखूनों पर करवाने के लिए ग्लिटर नेल आर्ट को करा सकते हैं। इस तरह के नेल आर्ट में किसी भी कलर की ग्लिटर कलर को चूज कर सकते हैं। इससे आपके हाथों के नाखून अच्छे लगेंगे। इस तरह के नेल्स काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। इसलिए आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं।

Glitter nail art (3)

इसे भी पढ़ें: Nail Art Designs: हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए करवाएं ये ग्लिटर नेल आर्ट, देखें डिजाइंस

फ्रेंच टिप नेल आर्ट

आप हाथों में सिंपल फ्रेंच टिप नेल आर्ट करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट ऑफिस के लिए बेस्ट हैं। इसे करवाने के लिए आपको ज्यादा कलर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसके लिए टिप पर लगने वाले कलर्स को सिंपल रखा जाता है। ऐसे में नाखून दिखने में अच्छे लगते हैं। इसे आप कभी भी जाकर करा सकते हैं।

French tip nail art

फ्लोरल डिजाइन वाला नेल आर्ट

अगर आपको किसी तरह की एक्सेसरीज नाखूनों पर लगाना पसंद है, तो ऐसे में आप फोटो में नजर आने वाले फ्लावर को लगा सकते हैं। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। इस तरह की एक्सेसरीज में नेल पेंट के कलर के हिसाब से कॉन्ट्रास्ट करके इसे लगाया जाता है। लेकिन यह सबसे ज्यादा लोग अपने खास ओकेजन पर करवाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में आप भी शादी या खास दिन पर इसे करवाएं।

Flower accessories nail art

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में ट्राई करें ये कलरफुल नेल आर्ट, देखें डिजाइंस

इस बार ट्रेंडी नेल आर्ट को करवाएं जरूर। इससे आपके नाखून काफी सुंदर लगेंगे। साथ ही, हाथों को देखकर हर कोई तारीफ करेगा। बस इन्हें करवाने के लिए आपको थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP