चेहरे पर फेस्टिव ग्लो लाने के लिए इन चीजों की लें मदद, आप दिखेंगी खूबसूरत

खूबसूरत कौन नहीं दिखना चाहता है? हम सभी इसके लिए आए दिन कई तरीके के ट्रीटमेंट व मेकअप के प्रोडक्ट्स का चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं। चेहरे पर ग्लो पाने के लिए त्वचा की देखभाल करने से लेकर सही मेकअप प्रोडक्ट्स का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है।
वहीं फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स जिनकी मदद लेकर आप चेहरे पर ला सकती हैं परफेक्ट फेस्टिव ग्लो। साथ ही बताएंगे कुछ आसान हैक्स।
ग्लो पाने के लिए किस तरह के मेकअप प्राइमर को चुनें?
चेहरे पर किए मेकअप को लॉन्ग-लास्टिंग बनाने के लिए आपको स्किन केयर के बाद और मेकअप शुरू करने से पहले टिंटेड प्राइमर का इस्तेमाल करना होगा। इसमें मौजूद बारीक पार्टिकल्स आपकी त्वचा को ड्युई बनाने में सहायता करेगा। इसका इस्तेमाल आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही करें। वहीं अगर आपकी स्किन ऑयली है तो कम से कम ही प्रोडक्ट लें।
इसे भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में भी काजोल की तरह जवां दिखने के लिए करें इन चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल
ग्लो पाने के लिए त्वचा की देखभाल कैसे करें?
चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए आपको स्किन केयर रूटीन पर भी खास ध्यान देना जरूरी होता है। इसके लिए आप मेकअप शुरू करने से पहले स्किन को हाइड्रेटेड बनाना बेहद जरूरी होता है। त्वचा को भरपूर तरीके से हाइड्रेटेड बनाने के लिए आप शीट मास्क, फेस ऑयल और फेस सीरम का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं।
ग्लो लाने के लिए फाउंडेशन के साथ क्या मिलाएं?
अगर आप चेहरे प्राइमर और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर चुकी हैं तो आखिर में फाउंडेशन के साथ हाइलाइटर को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकती हैं। इसे ब्लेंड करने के लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर की ही सहायता लें ताकि फाउंडेशन आपके चेहरे पर नेचुरल नजर आए और लाइन्स न बनने पाए।
इसे भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से बनाएं स्क्रब, पाएं दमकती त्वचा
इन बातों का रखें ख्याल
- मेकअप को लॉन्ग-लास्टिंग बनाने के लिए त्वचा की देखभाल स्किन टाइप के हिसाब से करें।
- ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल आप पानी से गिला करके ही करें।
अगर फेस्टिव ग्लो पाने के लिए ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।