झुर्रियां हो जाएंगी कम, आजमाएं ये तरीके

झुर्रियां त्वचा संबंधी एक आम समस्या बन गई है। पहले केवल 40 की उम्र के बाद ही त्वचा पर झुर्रियां दिखनी शुरू होती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। यह सब बदलते पर्यावरण, खान पान और लाइफस्टाइल के कारण हो रहा है।
झुर्रियों के लिए आपने भी एंटी एजिंग क्रीम का इस्तेमाल किया होगा? लेकिन फिर भी आपको कोई खास असर नहीं दिखा। ऐसे में समय आ गया है कि आप नेचुरल चीजों की ओर रूख करें। यानी त्वचा पर केवल प्राकृतिक चीजों का ही उपयोग करें। आज इस आर्टिकल में हम आपको झुर्रियों के कारण से लेकर उपाय तक के बारे में बताएंगे, इसलिए इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
झुर्रियों के प्रकार
- स्पेशल मूवमेंट के कारण डायनामिक झुर्रियां हो जाती हैं। अगर आप बार-बार स्ट्रॉ को अपने लिप्स के चारों और दबाते हैं तो इससे होठों के आस-पास लाइंस बननी शुरू हो जाती हैं।
- त्वचा में इलास्टिसिटी की कमी के कारण स्टैटिक झुर्रियां होने लगती हैं।
झुर्रियों के कारण
- अल्ट्रावॉयलेट किरणों के कारण भी त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके कारण न केवल स्किन डल पड़ने लगती है बल्कि झुर्रियों की भी समस्या हो सकती है।
- झुर्रियों की समस्या का एक कारण पॉल्यूशन भी है। खराब हवा न केवल शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि इसके कारण त्वचा संबंधी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
- चेहरे पर जरूरत से ज्यादा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से भी झुर्रियां होने लगती हैं। इसलिए आपको इन चीजों का कम से कम उपयोग करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:Wrinkles Treatment At Home: ये घरेलू नुस्खे झुर्रियों की समस्या को कर सकते हैं कम
बनाना मास्क बनाएं
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: माथे पर दिखने लगी हैैंं झुर्रियों तो छुटकारा पाने के लिए ये 6 टिप्स अपनाएं
क्या चाहिए?
- 1 केला
क्या करें?
- एक केले को अच्छे से मैश कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका झुर्रियों के लिए फेस मास्क।
कैसे करें इस्तेमाल?
- अपने चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि आपकी त्वचा साफ होनी चाहिए। गंदी स्किन पर किसी भी चीज का असर नहीं होगा।
- स्किन पर इस पेस्ट की पतली सी लेयर बना लें।
- इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- अब गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।
- हफ्ते में दो बार इस मास्क का इस्तेमाल करें और फिर देखें असर।
बादाम का करें इस्तेमाल
बादाम में विटामिन ई पाया जाता है, जो त्वचा की नेचुरल इलास्टिसिटी को रिस्टोर करने में मदद करता है। इसके अलावा बादाम और दूध त्वचा को मॉइश्चराइज करने का भी काम करता है।
क्या चहिए
- 5-6 बादाम
- 1/4 कप दूध
क्या करें?
- 1/4 कप दूध में 5-6 बादाम को रात भर भिगोकर रख दें।
- अगली सुबह बादाम का छिलका उतार लें।
- अब बचे हुए दूध में बादाम को पीस लें।
- लीजिए तैयार है आपका झुर्रियों के लिए उपाय।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगा लें।
- जब यह ड्राई हो जाए, तब चेहरा साफ कर लें।
- जवां और हेल्दी स्किन के लिए हफ्ते में दो बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।