Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

लिपस्टिक लगाने के क्या हैं नुकसान? जानें

क्या आपको रोज़ लिपस्टिक लगाने के साइड इफेक्ट्स के बारे में पता है अगर नहीं है तो पढ़ें ये लेख। 
Updated:- 2021-05-18, 11:26 IST
main side effect of lipstick

आजकल हम खूबसूरत दिखने के लिए बहुत से प्रोडक्ट का इस्तेमाल आसानी से कर पा रहे हैं। शायद इसी वजह से बाज़ारों में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। ब्यूटी के लिए कितने भी महंगे प्रोडक्ट हों हम उसे आसानी से खरीद लेते हैं। वहीं, महिलाओं की ब्यूटी प्रोडक्ट में सबसे पहली पसंद लिपस्टिक है। लड़कियां बिना लिपस्टिक के बाहर ही नहीं जातीं। चाहे पार्टी में जाना हो या कोई दूसरा काम करना हो,लिपस्टिक सबसे जरूरी है, लेकिन कभी लिपस्टिक को लगाते समय या इस्तेमाल करते समय आपके ज़हन में भी यह ख्याल आया है कि लिपस्टिक आपके लिए कितनी नुकसानदायक है?

आपके होंठों पर लगी लिपस्टिक आपकी सेहत को किस स्तर तक नुकसान पहुंचा रही है? इन्हीं सवालों के जवाब आज हम आपको देने जा रहे हैं। हम कई तरह की लिपस्टिक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको पता है लिपस्टिक में कई तरह के केमिकल्स का प्रयोग किया जाता है जो केमिकल हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि लिपस्टिक लगाने के साइड इफेक्ट्स के बारें में।

केमिकल युक्त होना

inside  cemical

जब लिपस्टिक बनाई जाती है तो उसको बनाने के लिए कई तरह के केमिकल का प्रयोग किया जाता है। ये केमिकल्स हमारी हेल्थ के लिए ठीक नहीं होते, क्योंकि ये हमारी बॉडी को प्रभावित करती हैं। कई बार लिपस्टिक्समें लेड का प्रयोग किया जाता है। यह लेड हमारे शरीर में जाकर सॉफ्ट टिशूज, ब्लड और हड्डियों को प्रभावित करता है। इससे आपके होंठों का रंग भी काला पड़ने लगता है। होंठ बार-बार सूखने भी लगते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-Beginner's Tip: मेकअप के साथ ही जरूरी है Makeup Brushes की जानकारी, जानें तरह-तरह के ब्रश और उनके इस्तेमाल के बारे में

एलर्जी होना

inside skin allergy b

क्या आपको पता है लिपस्टिक के नियमित इस्तेमाल से आपको एलर्जी की शिकायतभी हो सकती है। एक शोध में पाया गया है कि इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले कृत्रिम डाई हमारे मुंह के ज़रिए शरीर के अंदर तो पहुंचते हैं। साथ ही स्किन के ऊपरी हिस्से पर भी लगते हैं। जिससे आपको एलर्जी और डर्मेटाइटिस, त्वचा पर खुजली, सूजन और लाल चकत्ते आदि जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए आप हर्बल सामग्रियों से बनी लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

आंखों में जलन की शिकायत

inside  eyes effects

आप सोच रहे होंगे कि लिपस्टिक और आंखों का क्या संबंध है? तो आपको बता दें कि ब्यूटी कॉस्मेटिक्सहमारी आंखों के लिए ठीक नहीं है। ब्यूटी कॉस्मेटिक्स में काजल या मस्कारा लगाने से आंखों में जलन हो सकती है लेकिन कई बार महिलाएं लिपस्टिक को आईशैडो की तरह इस्तेमाल करती हैं। जो हमारी आंखों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। आप अपनी आंखों पर लिपस्टिक को इस्तेमाल करने से बचें। नहीं तो आपको काफी दिक्कत हो सकती है। अगर आपको भी लिपस्टिक लगाने से ये परेशानियां हो रही हैं तो आप रोजाना लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से बचें। किसी खास दिन या जरूरी इवेंट के लिए ही लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। अगर आपको लिपस्टिक लगाना पसंद है,तो हर्बल सामग्रियों से बनी लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- Expert Tips: जानें क्या है Dual Toned Eye Makeup, कैसे बढ़ाएं इससे आंखों की खूबसूरती

पेट की दिक्कत होना

inside  any problem

लिपस्टिक से पेट संबंधी समस्या का खतरा भी बढ़ जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक ब्यूटी उत्पादों में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। लिपस्टिक में ज़्यादातर लेड केमिकल का इस्तेमालहोताहै। लेड हमारे होठों के ज़रिए मुंह के माध्यम से पेट तक पहुंच सकता है। ऐसे में हमें कई पेट संबंधी दिक्कतें जैसे पेट में दर्द आदि का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।