Skin Care: दही को इस तरह करें अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल

दही में कैल्शियम,प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है। केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं आप दही का उपयोग त्वचा पर भी कर सकती हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप दही को अपने ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं। साथ ही इसके उपयोग से त्वचा संंबंधी समस्याओं को कम कर सकती हैं। चलिए जानते हैं दही का किन- किन तरीकों से किया जा सकता है इस्तेमाल।
मॉइश्चराइज की तरह करें इस्तेमाल
त्वचा को मॉइश्चराइज करना चाहिए। अन्यथा स्किन ड्राई हो जाती है। अक्सर महिलाएं इसके लिए महंगे-महंगे मॉइश्चराइजर खरीदती हैं। अब आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा। आप इसके लिए दही का उपयोग कर सकती हैं। इसके रोजाना इस्तेमाल से त्वचा नरिश हो जाएगी।
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच दही
- 1 चम्मच शहद
क्या करें?
- एक बाउल में 2 चम्मच दही डालें।
- फिर 1 चम्मच शहद मिला लें।
- इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब ठंडे पानी से फेस वॉश करें।
- चेहरे पर दही लगाने से त्वचा मॉइश्चराइजर होने लगती है।
एक्ने की समस्या को करें दूर
जिन महिलाओं की त्वचा पर एक्ने होते हैं, उन्हें बेहद परेशानी होती है। एक्ने के कारण त्वचा का ग्लो छिन जाता है। इससे कई बार दाग भी पड़ जाते हैं। हालांकि, मार्केट में एक्ने की समस्या को कम करने के लिए फेस वॉश से लेकर क्रीम तक मौजूद हैं लेकिन हर बार इन्हें खरीदना जेब के लिए भारी पड़ सकता है। दही में एंटी बैक्टीरियल और एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो एक्ने को कम करता है। क्या आप जानना चाहती हैं चेहरे पर दही इस्तेमाल करने का तरीका तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच दही
क्या करें ?
- एक चम्मच दही में 1 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं।
- फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर रब करें।
- कुछ देर बाद मुंह धो लें।
- हफ्ते में 2-3 दिन इसका उपयोग करने से एक्ने कम हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:दही से बने 5 फेस पैक से पाएं दमकती त्वचा, जानें इनके इस्तेमाल के बारे में
डार्क सर्कल्स को कम करें
डार्क सर्कल्स की समस्या बेहद आम है। पर्याप्त नींद न लेना और स्ट्रेस के कारण डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। आपको इसके लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट मिल जाएंगे, लेकिन इस समस्या को कम करने के लिए घरेलू नुस्खे बेहद कारगर होते हैं। इसके लिए आप दही का भी उपयोग कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- आधा कप दही
कैसे करें उपयोग?
- डार्क सर्कल्स वाली जगह पर फ्रेश दही लगाएं।
- दही को आंखों के नीचे 10 मिनट तक लगाएं रखें।
- फिर ठंडे पानी से आंखों को धो लें।
- रोजाना दही के इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स कम होने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें:Dark Circle : सिर्फ एक उपाय करने से डार्क सर्कल हो सकते हैं कम, जानें एक्सपर्ट से
स्किन को रखे सॉफ्ट
सॉफ्ट स्किन भला किसे नहीं पसंद होती है। खासतौर पर सर्दियों के समय यह परेशानी ज्यादा हो जाती है। इस समय स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में आप क्रीम के बजाय दही का उपयोग कर सकती हैं। स्किन को मुलायम रखने के लिए भी दही फायदेमंद होगी। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जिससे त्वचा सॉफ्ट हो जाती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।