Wed Sep 23, 2026 | Updated 04:29 PM IST

चेहरे पर पार्लर जैसा ग्लो चाहिए? आलू के ये 5 फेस पैक जरूर आजमाएं

आलू सिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल में भी फायदेमंद है। इस आर्टिकल में हम आपको आलू से बने फेस पैक के बारे में बता रहे हैं, जो त्वचा को निखारने, हाइड्रेट करने और जवां बनाने में मदद करते हैं।
By Sakhi Digital | Edited By Pooja Sinha
Updated:- 2026-07-28, 19:48 IST
image
Sakhi

रसोई का साथी आलू सिर्फ स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजन बनाने के काम ही नहीं आता है, बल्कि त्‍वचा की देखभाल में भी इसका इस्‍तेमाल किया जा सकता है। आलू में मौजूद प्राकृतिक गुण त्‍वचा को निखारने और फ्रेश लुक देने में मदद करते हैं। खासतौर पर आलू का रस त्वचा पर लगाने से टैनिंग कम दिख सकती है और त्वचा का ग्लो बढ़ सकता है।

त्वचा के लिए आलू का इस्तेमाल कैसे करें?

आलू त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है, यह बात तो लगभग हर कोई जानता है, लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जाए, इसकी जानकारी कम लोगों को होती है। आज हम आपको बताएंगे कि दमकती त्वचा के लिए आलू का इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है। आलू से बने इन फेस पैक के बारे में Suri Hospital की सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, डॉ. अस्मिता अरोड़ा बता रही हैं।

potato-juice-for-face-benefits

1. आलू से त्वचा में आएगा निखार

आलू में मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और स्टार्च से त्‍वचा में निखार ला सकते हैं। साथ ही आलू में पानी की अच्छी मात्रा होती है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखने और फ्रेश लुक देने में मदद करती है। एलोवेरा स्किन केयर में इस्तेमाल किया जाने वाला लोकप्रिय प्राकृतिक तत्व है। इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा में नमी बनाए रखने और हेल्‍दी ग्‍लो देने में मदद करते हैं।

सामग्री

  • 2 टेबलस्पून आलू का जूस
  • 1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल

विधि

  • सबसे पहले आलू और एलोवेरा को धोकर जूस और जेल निकाल लें।
  • फिर बाउल में दोनों चीजों को अच्‍छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
  • कुछ देर लगा रहने के बाद चेहरा धो लें।
  • इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं, कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

potato face pack for glowing

2. जवां त्‍वचा के लिए आलू का पैक

आलू को त्वचा को फ्रेश और ब्राइट लुक देता है। यह कोलेजन बनने की प्रक्रिया में भी योगदान देता है, जिससे त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही पैक में मौजूद दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो हल्के एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। यह डेड स्किन सेल्‍स को हटाने में मदद करता है। इससे चेहरा ज्यादा साफ और फ्रेश नजर आता है।

सामग्री

  • 2 टेबलस्पून आलू का जूस
  • 1 टेबलस्पून दही

विधि

  • एक बाउल में आलू का रस और दही को अच्‍छी तरह मिलाकर पैक बनाएं।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और 5-7 मिनट बाद धो लें।
  • इसे दस दिन में एक बार चेहरे पर लगाएं।
  • इस पैक को लगाने से आपकी त्‍वचा पर जवां निखार आ सकता है।

potato mask

3. आलू के पैक से नमी रहेगी बरकरार

हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि आलू में पानी की मात्रा अच्छी होती है, जो त्वचा को नमी बनाए रखती है। इससे त्वचा ज्यादा ड्राई और रूखी महसूस नहीं होती और चेहरा फ्रेश नजर आ सकता है। इसके अलावा शहद नेचुरल ह्यूमेक्टेंट की तरह काम करता है, यानी यह त्वचा में नमी बनाए रखता है। इससे रूखी और बेजान त्वचा मुलायम व हाइड्रेटेड महसूस होती है।

सामग्री

  • 2 चम्मच आलू का रस
  • 1 चम्मच शहद

विधि

  • एक बाउल में दोनों चीजें को अच्‍छी तरह मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • इसे 5 मिनट बाद धो लें।
  • हफ्ते में एक बार इसे लगाएं।
  • इससे चेहरे की नमी और आकर्षण बढ़ेगा।

face pack for glow

4. आलू से निखरेगी रंगत

अगर धूप के कारण आपकी त्‍वचा टैन हो गई है, तो आलू से बना यह पैक रंगत निखारने में मदद कर सकता है। आलू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को निखारते हैं, जबकि गुलाब जल त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा की रंगत को बेहतर दिखा सकता है।

सामग्री

  • 2 टेबलस्पून आलू का रस
  • कुछ बूंदें नींबू का रस
  • थोड़ा-सा गुलाबजल

विधि

  • एक बाउल में सभी चीजों को अच्‍छी तरह मिक्‍स करके पैक बनाएं।
  • फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट बाद धो लें।
  • टैनिंग से राहत मिलेगी।
  • अगर आपकी त्‍वचा सेंसिटिव है, तो नींबू का इस्‍तेमाल कम या बिल्‍कुल न करें।

diy-overnight-face-masks

5. आलू से स्किन होगी सॉफ्ट

यह पैक ड्राई और बेजान त्‍वचा को नमी देता है, जिससे त्‍वचा सॉफ्ट, स्‍मूथ और नेचुरल ग्‍लोइंग दिखती है। पैक में मौजूद कच्चा दूध लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है, जो स्किन के डेड सेल्‍स को हटाता है, जिससे त्वचा बेदाग दिखती है।

सामग्री

  • 1 टेबलस्पून आलू का रस
  • 1 टेबलस्पून कच्चा दूध

विधि

  • एक बाउल में आलू का रस और कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इस पैक को कॉटन या उंगलियों की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
  • इसे 5-7 मिनट तक लगा रहने दें, फिर पानी से चेहरा धो लें।
  • इसके बाद हल्का मॉइश्चराइजर लगा सकती हैं।
  • इस फेस पैक का इस्तेमाल 10 दिन में एक बार करें।
  • त्वचा पर निखार आएगा।

face pack for glowing skin

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • आलू का रस सीधे चेहरे पर लगाने की बजाय किसी अन्य सामग्री के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें।
  • फेस पैक को 10-15 मिनट से ज्यादा देर तक न लगाएं।
  • पैक धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • दिन में इस्तेमाल करने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
  • जलन, खुजली या रेडनेस होने पर तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें।
  • हफ्ते में 1-2 बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें।
  • मास्क होंठ और आंखों के नीचे न लगाएं।

यह भी पढ़ें- महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, कटहल से बनाएं ये फेस पैक और पाएं नेचुरल निखार

यह भी पढ़ें- चेहरे का पैक अब नहीं होगा बर्बाद, बचे हुए पेस्ट का ऐसे करें इस्तेमाल

डिसक्लेमर : यहां दिए फेस पैक ट्राई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। किसी भी तरह की चोट, एलर्जी, त्वचा संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो यह पैक इस्तेमाल करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।