Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:24 PM IST

चेहरे का पैक अब नहीं होगा बर्बाद, बचे हुए पेस्ट का ऐसे करें इस्तेमाल

क्या आप भी चेहरे के लिए घरेलु नुस्खें आजमाती हैं, तो इन बचे हुए पेस्ट को फेंकने के बजाय कुछ खास तरीकों से इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-07-20, 19:57 IST
image

स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स कई बार चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं अपने फेस को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वहीं कुछ महिलाएं घर पर ही तरह-तरह के होममेड फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाती हैं। अक्सर चेहरे पर लगाने के बाद फेस पैक कटोरी में बच जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है, तो इसे फेंकने के बजाय 4 तरीकों से इस्तेमाल करें।  

2 - 2026-07-20T191036.385

अंडरआर्म्स के लिए करें इस्तेमाल

घर पर बने असरदार फेस पैक को चेहरे पर लगाने के बाद अगर यह बच जाता है, तो इसे फेंकने के बजाय सही तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इस बचे हुए पैक का इस्तेमाल अंडरआर्म्स के लिए करें। इस पैक को कुछ समय के लिए अंडरआर्म्स पर लगाकर छोड़ दें। 10 मिनट के बाद हल्के हाथों से मसाज करके पानी से अंडरआर्म्स को क्लीन करें। 

यह भी पढ़ें- Forehead Acne Remedies: क्या आपके माथे पर भी हैं छोटे-छोटे दाने? बस 10 मिनट का ये नुस्खा कर सकता है पिम्पल्स कम

घुटने और कोहनी पर लगाएं

यही नहीं, अगर आप किसी भी असरदार फेस पैक को फेंकना नहीं चाहती हैं और इसका सही तरीके से इस्तेमाल करने का सोच रही हैं, तो आप इसे घुटने और कोहनी पर भी लगा सकती हैं। घुटने और कोहनी पर इस पैक को कम से कम 10 मिनट तक लगाकर रखें, उसके बाद पानी से धो लें। इससे स्किन साफ और खूबसूरत बन सकती हैं।

पीठ के एक्ने के लिए है बेस्ट

अगर आपको पीठ पर बहुत सारे एक्ने यानी पिंपल्स हो रहे हैं, तो इसे ठीक करने के लिए भी आप बचे हुए फेस पैक को अपनी पीठ पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ सकती हैं, उसके बाद इसे पानी से धो सकती हैं। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा। आप चाहें तो काली गर्दन को साफ करने के लिए भी बचे हुए पैक को उपयोग में ले सकती हैं। 

1 - 2026-07-20T191034.035

अगर आप इन सभी तरीकों से बचे हुए फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा और आपकी मेहनत व चीजें भी वेस्ट नहीं होंगी। 

यह भी पढ़ें- DIY Face Masks for Acne: बिना केमिकल के चमकेगा चेहरा, 2 चीजों से बना यह फेस मास्क सस्ते में करेगा एक्ने मार्क्स को दूर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।