चेहरे की रंगत सुधारने में लेमनग्रास भी कर सकता है कमाल, बस इस्तेमाल में न करें ये गलतियां

हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ और ग्लाेइंग नजर आए, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर हमारे चेहरे पर भी साफ नजर आता है। इसके अलावा धूल, प्रदूषण और पसीने के कारण हमारे चेहरे की रंगत छिन सी जाती है। ऐसे में लोग चेहरे की रंगत सुधारने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। बाजार के महंगे फेशवॉश, स्क्रब और फेसमास्क खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद कोई खास फर्क नहीं दिखता है।
ऐसे में घरेलू नुस्खा ही काम आता है। आमतौर पर लोग बेसन, दही, मलाई, एलोवेरा या चंदन का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि लेमनग्रास भी आपके चेहरे की खोई हुई रंगत लौटा सकता है? जी हां, ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं कि लेमनग्रास सिर्फ वेट लॉस के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा की देखभाल करने में भी काम आता है। आइए इसके बारे में जानते हैं-
कैसे खास है लेमनग्रास?
आपको बता दें कि लेमनग्रास में विटामिन ए, सी और कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को साफ और फ्रेश रखने में कारगर होते हैं। हालांकि इसका इस्तेमाल सही तरीके से करना जरूरी है, क्योंकि अगर आपने कोई गलती की तो इससे त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है। ये खासकर पिंपल्स, एक्ने, दाग-धब्बे कम करने और ऑयली स्किन वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
-1784373615164.jpg)
लेमनग्रास इस्तेमाल करने के आसान तरीके
- लेमनग्रास वॉटर टोनर- कुछ लेमनग्रास की पत्तियों को पानी में उबाल लें। जब पानी ठंडा हो जाए तो उसे छानकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें। इसे फ्रिज में रख सकती हैं। अब चेहरे को साफ करने के बाद इसे टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
- फेस पैक- अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या है तो लेमनग्रास के पानी में थोड़ा बेसन या मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगभग 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर साफ पानी से चेहरे को धो लें।
- स्टीम लें- आप इसका स्टीम भी ले सकती हैं। इसके लिए गर्म पानी में लेमनग्रास की पत्तियां डालकर भाप उबाल लें। अब भाप लें। इससे चेहरे की गंदगी साफ होती है और पोर्स की भी अच्छी तरह से सफाई हाे जाती है।
यह भी पढ़ें- जापान की इस स्पेशल मसाज से चेहरे पर आएगी शीशे जैसी चमक, आप भी करें ट्राई
लेमनग्रास इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां
- सीधे चेहरे पर न लगाएं
- इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
- जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें
- अगर जलन हो तो तुरंत इस्तेमाल करना बंद कर दें
ध्यान रखने वाली बात
आपको बता दें कि लेमनग्रास स्किनकेयर में मददगार हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि एक या दो दिन में ही आपको असर दिख जाएगा। इसके लिए नियमित रूप से इस्तेमाल करना जरूरी है। इसके अलावा अगर आपको कोई गंभीर स्किन समस्या है, तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- ग्लोइंग स्किन के लिए प्रियंका चोपड़ा लगाती हैं गोल्ड सीरम, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इसके फायदे
तो अगर आप भी चेहरे की रंगत नेचुरली सुधारना चाहती हैं तो लेमनग्रास का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।