सिर्फ 10 मिनट का यह रूटीन स्किन को बना सकता है ग्लोइंग, जरूर जानें

चेहरे पर होने वाली स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स कई बार बड़ी परेशानी बन जाती है। ये चेहरे की खूबसूरती को भी कम कर देती हैं। इससे चेहरा और बेकार दिखने लगता है। अगर आप भी बदलते मौसम में हो रही इन परेशानियों को कम करना चाहती हैं, तो एक खास उपाय आजमा सकती हैं। इसके लिए आप घर पर सिर्फ 10-मिनट का रूटीन फॉलो कर अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। इसमें आपको 2 नेचुरल चीजों से चेहरे की मसाज करनी होगी।
ऐसे बनाएं चेहरे को नेचुरली खूबसूरत
एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप साबिर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि एलोवेरा के पत्ते का इस्तेमाल करके आप कैसे स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं। उन्होंने इस पोस्ट में बताया कि आप भी अपने चेहरे को नेचुरली खूबसूरत बनाने के लिए घर पर चावल के पेस्ट और एलोवेरा के पत्ते से मसाज कर सकती हैं। बाजार के महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स और तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स के मुकाबले यह उपाय बेहद असरदार हो सकता है।

इन टिप्स को करें फॉलो
चावल और एलोवेरा के पत्ते से चेहरे की मसाज ग्लोइंग स्किन के लिए एक बेहतर उपाय हो सकता है। इसे करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- इस 10 मिनट मसाज रूटीन के लिए सबसे पहले एक बर्तन में चावल लें।
- चावल को रातभर के लिए पानी में भिगो कर रख दें।
- अब दूसरे दिन सुबह इसे मिक्सर में पीसकर इसका पेस्ट बना लें।
- ताजे एलोवेरा का एक पत्ता लें, उसे बीच से काटकर अंदर का जेल निकाल लें।
- अब इस पत्ते में यह चावल का पेस्ट डाले और इससे चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें।
यह भी पढ़ें- बारिश और उमस में कौन-सा SPF इस्तेमाल करें? एक्सपर्ट की सलाह
इन बातों का भी रखें ध्यान
10 मिनट का यह रूटीन आपके चेहरे पर होने वाली प्रॉब्लम्स को कम करेगा। साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करेगा। इस रूटीन को आप एक हफ्ते में 3 से 4 बार इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन ध्यान रहे, आपको इसका इस्तेमाल कड़क हाथों से या जोर-जोर से रगड़कर नहीं करना है। आप इससे बिल्कुल हल्के हाथों से ही मसाज करें। अगर आप इस नुस्खे का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही इसे उपयोग में लें।
यह भी पढ़ें- लंबे और घने बालों के लिए ट्राई करें Italian Hair Wash, जानें इस ब्यूटी रूटीन के फायदे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।