बन एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे आमतौर पर बेहद सिंपल माना जाता है, लेकिन वास्तव में यह एक बेहद ही वर्सेटाइल हेयरस्टाइल है। इसे आप किसी भी मौसम में किसी भी तरह के आउटफिट के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।
इतना ही नहीं, आप इसे केजुअल से लेकर ऑफिस व पार्टी में भी बना सकती हैं। जिन लड़कियों के बाल लंबे हैं और उन्हें बालों को मैनेज करने में परेशानी होती है, उनके लिए भी जूड़ा बनाना एक अच्छा ऑप्शन है। हर उम्र की महिलाएं बन बनाना पसंद करती हैं।
इस हेयरस्टाइल की खास बात यह है कि आप इसे कई अलग-अलग तरीकों से बना सकती हैं और हर बार एक डिफरेंट लुक पा सकती हैं। कभी लो बन तो हाई बन, कभी ब्रेडेड बन तो कभी पोनीटेल बन, हर स्टाइल आपको एक डिफरेंट लुक देता है।
हो सकता है कि आपको भी जूड़ा बनाना बेहद पसंद हो, लेकिन आप इसे डिफरेंट तरीके से स्टाइल नहीं कर पाती हों तो चलिए आज हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आपके लिए भी बन बनाना काफी आसान हो जाएगा-
पहले बनाएं पोनीटेल
बालों को ट्विस्ट व रोल करके बन बनाना काफी आसान लग सकता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। अगर आप इसे सही तरह से फिक्स नहीं करतीं तो यह जल्दी ही लूज होकर पहले की तरह हो जाता है। कई बार तो बन खुल भी जाता है।
इसे भी पढ़ें- अगर चेहरा है थोड़ा मोटा तो ये 8 हेयरस्टाइल दे सकती हैं परफेक्ट और स्टाइलिश लुक
इस स्थिति में सबसे अच्छा तरीका है कि आप पहले बालों से पोनीटेल बनाएं। इसके बाद आप बालों को इसके बेस के चारों ओर रैप करें। इसके अलावा, अपने बाल को सुरक्षित रखने के लिए अपने बालों की टाई पर बॉबी पिन लगाएं। इससे आपका बन पूरा दिन ऐसा ही रहेगा।
यूं बनाएं नॉटेड बन
अगर आप हेयरस्टाइल में बिगनर हैं और बन को अलग-अलग तरह से नहीं बना पाती तो आप नॉटेड बन की इस ट्रिक को अपनाएं। इसे बनाना इतना आसान है कि कोई भी महिला बेहद आसानी से इसे बना सकती हैं।
इसके लिए आपको बहुत कुछ नहीं करना है। बस आप बालों को दो सेक्शन में बांटें और फिर उसे नॉट बनाएं। अब आप बालों की लेंथ को नॉट के उपर रैप करते हुए ले जाएं और आखिरी में पिन्स की मदद से सिक्योर करें।
छोटे बालों में भी बनाएं बन
आमतौर पर यह माना जाता है कि बन हमेशा लंबे बालों में ही बनता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। अगर आप चाहें तो शार्ट हेयर में भी एक वॉल्यूम बन को बना सकती हैं। इसके लिए आप chignon bun बनाएं। पहले आप बालों से लो पोनीटेल बनाएं। अब फिंगर की मदद से बालों को ट्विस्ट करें। आखिरी में आप बालों की लेंथ को रोल करते हुए एक बन बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- अगर बाल हैं पतले तो आप इन हेयरस्टाइल्स को कर सकती हैं ट्राई
बनाएं ब्रेडेड बन
अगर आप अपने बन स्टाइल को एक यूनिक टच देना चाहती हैं तो ब्रेडेड बन बना सकती हैं। इस ट्रिक से बन बनाना काफी आसान हो जाता है। बस आपको बालों से पोनीटेल बनाकर फिर सिंपल थ्री ब्रेड (साइड ब्रेड लुक्स) बनाएं। आखिरी में आप उसे रोल करते हुए उपर की तरफ लाएं और पिन्स की मदद से सिक्योर करते हुए बन बनाएं।
Recommended Video
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।