बॉलीवुड दीवाज की तरह बनाएं यह पोनीटेल हेयरस्टाइल और दिखें ट्रेंडी

अगर आप पोनीटेल लुक में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो बॉलीवुड दीवाज की तरह इन पोनीटेल हेयरस्टाइल्स को ट्राई कर सकती हैं।

Mitali Jain
trendy ponytail hairstyles m

पोनीटेल एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे महिलाएं बेहद सिंपल मानती हैं। इस हेयरस्टाइल को आमतौर पर लड़कियां केवल केजुअल में ही बनाना पसंद करती हैं। हालांकि अगर आप चाहें तो पोनीटेल हेयरस्टाइल को आप सिर्फ केजुअल में ही नहीं, बल्कि ऑफिस से लेकर पार्टी तक भी कैरी कर सकती हैं। बस आपको इसमें थोड़ा वैरिएशन करने की जरूरत होती है। 

आपके लिए भले ही पोनीटेल हेयरस्टाइल बोरिंग हो, लेकिन वास्तव में इस हेयरस्टाइल को बॉलीवुड दीवाज काफी पसंद करती हैं। श्रद्धा कपूर से लेकर आलिया भट्ट कई बार इस हेयरस्टाइल में नजर आ चुकी हैं। इंटरनेशनल स्तर पर नाम कमा चुकी प्रियंका चोपड़ा का तो पोनीटेल हेयरस्टाइल उनके फेवरिट हेयरस्टाइल में से एक है। वह अक्सर पोनीटेल बनाती हैं, लेकिन हर बार उनका अंदाज पहले से अलग होता है।

इसे जरूर पढ़ें- ब्लू कलर को पहनना एक अलग अंदाज में, बॉलीवुड दीवाज के इन स्टाइल्स से लें इंस्पिरेशन

अगर आप भी पोनीटेल की मदद से एक स्टाइलिश अवतार क्रिएट करना चाहती हैं तो बॉलीवुड दीवाज के हेयरस्टाइल से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको अलग-अलग बॉलीवुड एक्ट्रेस के पोनीटेल हेयरस्टाइल दिखा रहे हैं, जो आपको यकीनन काफी पसंद आएंगे और आप उनसे इंस्पिरेशन लेकर खुद भी एक स्टाइलिश पोनीटेल लुक क्रिएट करेंगी-

पोनीटेल विद पफ

trendy ponytail hairstyles with puff

यह एक ऐसा पोनीटेल हेयरस्टाइल है जो डिनर डेट से ऑफिस तक आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस लुक में प्रियंका ने बालों को अच्छे से कॉम्ब करके पीछे की तरफ हल्का सा पफ लुक दिया है। इसके बाद सारे बालों को पोनीटेल स्टाइल में बांधा। आप चाहें तो बालों को नीचे से हल्का सा कर्ल भी कर सकती हैं। यह एक बेहद एलीगेंट हेयरस्टाइल है।

स्लीक लो पोनीटेल

trendy ponytail hairstyles sleek low

यह पोनीटेल हेयरस्टाइल आपके इंडियन से लेकर वेस्टर्न आउटफिट के साथ अच्छा लगेगा। आप खासतौर से इसे पार्टी के लिए बना सकती हैं। इसके लिए पहले आप बालों को कॉम्ब करें और स्ट्रेटनर की मदद से बालों को स्ट्रेट करें। इससे बालों का एक स्लीक लुक आएगा। अब आप बालों को सिंपल कॉम्ब करके रबर लगाएं। अंत में नीचे से थोड़े बाल लेकर उसे रबर के उपर रैप करें और पिन की मदद से इसे फिक्स करें।

हाई पोनीटेल

trendy ponytail hairstyles high

यह एक बेहद क्यूट पोनीटेल हेयरस्टाइल है और यंग गर्ल्स पर काफी अच्छा लगता है। आलिया पर भी यह हाई पोनीटेल लुक बेहद अच्छा लग रहा है। अगर आपके बाल पहले से स्ट्रेट हैं तो आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस आप सारे बालों को कॉम्ब करके उपर की तरफ लाएं और रबर लगाएं। वहीं अगर आपके बाल स्ट्रेट नहीं है तो आप स्ट्रेटनर की मदद से पहले बालों को स्ट्रेट करें। उसके बाद हाई पोनीटेल लुक दें।

 

पोनीटेल विद कर्ल्स

अगर आप पोनीटेल हेयरस्टाइल को एक ट्विस्ट के साथ क्रिएट करना चाहती हैं तो आप तमन्ना की तरह पोनीटेल को कर्ल्स के साथ बनाएं। इसके लिए पहले आप बालों को कर्ल्स करें। इसके बाद सारे बालों को लेकर पोनीटेल बनाएं। आप चाहें तो इस स्टेप को रिवर्स भी कर सकती हैं। मसलन, पहले पोनीटेल बनाएं और फिर बालों को कर्ल करें।

इसे जरूर पढ़ें- मेकअप करना नहीं है पसंद तो वेडिंग फंक्शन के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

पोनीटेल विद ब्रेड

trendy ponytail hairstyles with braids

अगर आप अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो पोनीटेल के साथ ब्रेड लुक ट्राई करें। इसके लिए आप फ्रंट से बालों के अलग-अलग सेक्शन करके उससे ब्रेड बनाएं। उसके बाद आप सारे बालों को रबर की मदद से बांधकर पोनीटेल बनाएं।

Recommended Video

 
Disclaimer