अंडरआर्म्स का कालापन हर किसी को होता है। इसका कारण होता है टाइट कपड़े पहनना, अंडरआर्म्स में क्रीम या रेजर का ज्यादा इस्तेमाल करना। साथ ही, यह ज्यादा पसीने की वजह से भी काले नजर आते हैं। इसे कम करने के लिए हम कई सारे अलग-अलग तरीकों को ट्राई करते हैं। लेकिन इस बार आप आलू से अपने अंडरआर्म्स के कालेपन पन को कम करें। इससे आपके अंडरआर्म्स कुछ ही समय में साफ नजर आएंगे। आर्टिकल में बताते हैं आप अंडरआर्म्स को कैसे साफ रख सकते हैं।
आलू से कैसे कर सकते हैं अंडरआर्म्स का कालापन दूर
आलू में ब्लीचिंग एजेंट और विटामिन सी सबसे ज्यादा होता है। इसलिए जब भी त्वचा पर कालापन होता है, तो इसका इस्तेमाल हम सबसे पहले करते हैं। ऐसे ही आप इसका इस्तेमाल अंडरआर्म्स के कालेपन को कम करने के लिए कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा पर किसी तरह का हार्मफुल केमिकल भी इस्तेमाल नहीं होगा। साथ ही, इससे स्किन साफ हो सकती है।
अंडरआर्म्स के कालेपन को आलू से कैसे करें कम
- इसके लिए आपको एक आलू लेना है।
- इसे अच्छे से छिलकर इसको कद्दूकस कर लेना है।
- अब इसमें थोड़ा सा शहद मिलाना है।
- इसके बाद इस रस को कॉटन पैड की मदद से अपने अंडरआर्म्स में लगाना है।
- इसे करीब 20 मिनट के लिए अपने अंडरआर्म्स में लगा रहने दें।
- फिर पानी से इसे साफ कर लें।
- इसे आप अपने अंडरआर्म्स में रोजाना लगाएंगी, तो जल्दी ही इसका असर नजर आएगा।
आलू के रस को अंडरआर्म्स में लगाते समय इन बातों को जानें
- अगर आप आलू के रस को लगा रहे हैं, तो एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
- अंडरआर्म्स में आलू के रस को लगाने से पहले शेव जरूर करें। बालों में इसका इस्तेमाल न करें।
- अंडरआर्म्स को आलू का रस लगाने के बाद कवर करके न रखें।
- आलू के रस को सूखने के बाद अंडरआर्म्स से हटाएं।
-1750339386229.jpg)
इस तरीके से आप अंडरआर्म्स में आलू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके काले अंडरआर्म्स साफ नजर आएंगे। साथ ही, आपको बाहर की ज्यादा क्रीम को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके अंडरआर्म्स नेचुरली तरीके से साफ हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Dark Underarms: काले पड़े अंडरआर्म्स को साफ कर सकता है घरेलू चीजों से बना यह ट्रीटमेंट, पसीने की बदबू की हो जाएगी छुट्टी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों