herzindagi
underarms tanning removal treatment at home

Dark Underarms: काले पड़े अंडरआर्म्स को साफ कर सकता है घरेलू चीजों से बना यह ट्रीटमेंट, पसीने की बदबू की हो जाएगी छुट्टी

Black Underarms: अंडरआर्म की त्वचा का ख्याल रखने और पसीने की बदबू को मिटाने के लिए आप घरेलू चीजों की मदद ले सकते हैं। इसके लिए नेचुरल चीजें फायदेमंद हैं।
Updated:- 2024-08-02, 09:26 IST

How To Get Rid Of Black Underarms: ज्यादा परफ्यूम का इस्तेमाल करने से अक्सर अंडरआर्म्स की त्वचा काली पड़ जाती है। वहीं बढ़ती गर्मी के मौसम में आर्मपिट से पसीना आने लगता है और इसी वजह से बदबू भी आने लगती है। इस बदबू को मिटाने और आर्मपिट की काली त्वचा को साफ करने के लिए आप बाहरी प्रोडक्ट्स की जगह घर में मौजूद चीजें आजमा सकती हैं। 

तो आइये आज हम आपको बताने वाले हैं कैसे घरेलू चीजों की मदद से अंडरअर्म्स्की त्वचा का रखा जा सकता है ख्याल। साथ ही, बताएंगे इन घरेलू चीजों की मदद से मिलने वाले फायदों के बारे में- 

अंडरआर्म्स की त्वचा पर किन चीजों का करें इस्तेमाल?

  • नींबू
  • बेसन

lemon for dark underarms

बेसन को त्वचा पर लगाने से क्या होता है?

  • बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
  • त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
  • चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।

नींबू को त्वचा पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • नींबू में सिट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा को हर तरह के इन्फेक्शन से बचाने में सहायता करता है।
  • यह त्वचा के कालेपन को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है।
  • स्किन पर मौजूद डार्क स्पॉट्स और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Black Neck: काली पड़ी गर्दन मिनटों में होगी साफ, पहली ही बार में नजर आएगा परिणाम

अंडरआर्म्स की त्वचा को साफ करने का उपाय

dark underarms treatment with besan

  • सबसे पहले एक कटोरी में बेसन और नींबू का रस मिला लें।
  • इन दोनों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • ब्रश की मदद से अंडरआर्म्स के कालेपन पर इस स्क्रब को लगा लें।
  • 5 मिनट तक इसे हल्के हाथों के दबाव से मसाज करें।
  • 15 मिनट तक इसे ही अंडरआर्म्स पर लगा रहने दें।
  • कॉटन और पानी की मदद से अंडरआर्म्स को साफ कर लें।
  • इस नुस्खे को आप हफ्ते में 3 बार तक गर्दन पर आजमा सकती हैं।
  • पहली ही बार में काले पड़े अंडरआर्म्स आपको साफ नजर आने लगेंगे।

यह विडियो भी देखें

 

नोट -किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको अंडरआर्म्स की देखभाल करने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।